Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन घंटों में पटना समेत कई जिलों...

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन घंटों में पटना समेत कई जिलों में हो सकती है बारिश, वज्रपात की भी आशंका

1st Bihar Published by: Updated Oct 19, 2019, 11:39:36 AM

मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन घंटों में  पटना समेत कई जिलों में हो सकती है बारिश, वज्रपात की भी आशंका

- फ़ोटो

PATNA : मौसम विभाग ने पटना समेत तीन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से जारी किए गए अलर्ट में तीन घंटे के अंदर पटना, जहानाबाद और भोजपुर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. 


पटना समेत सभी तीन जिलों में हल्कि से मध्यम बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है. यह अलर्ट 11.30 से लेकर अगले तीन घंटे के लिए जारी किया गया है. 


मौसम विभाग ने अलर्ट में लिखा है कि अगले तीन घंटों के में पटना समेत तीन जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका है.