ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLITICS : महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी ने इस सीट पर ठोका दावा,कहा - हम हर मौसम में रहते हैं एक्टिव Priyanka Gandhi Rally: सीमांचल में फेल होगा मोदी का प्लान! पूर्णिया में प्रियंका की हुंकार; NDA के दावों की खुलेगी पोल Bihar Land Survey : बिहार भूमि सर्वें में लागू हुई नई व्यवस्था, अब बिना ज़मीन पेपर भी मिलेगा मालिकाना हक Bihar News: मखाना बोर्ड का गठन कर इन वोटरों को साध रहे मोदी, सीमांचल को लेकर NDA का ख़ास प्लान BIHAR ELECTION : बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हुए अमित शाह, इन नेताओं संग बैठक कर बनाएंगे ख़ास रणनीति; तेजस्वी को लेकर भी तैयार हुआ प्लान Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 की हालत नाज़ुक NITISH KUMAR : विश्वकर्मा जयंती पर CM नीतीश ने इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा, निर्माण मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपए दुर्गा पूजा से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, समय से पहले वेतन-पेंशन और भत्तों का भुगतान Patna Metro: रेड लाइन पर पहली बार दौड़ी पटना मेट्रो, CMRS ने किया सुरक्षा निरीक्षण PM Modi 75th Birthday : पीएम नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हुए, बिहार के CM नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई; सम्राट चौधरी बोले– आधुनिक भारत के विश्वकर्मा

वाह रे सुशासन की सरकार ! आठ महीने में गायब हो गईं पांच हजार लड़कियां, पुलिस को भी नहीं लग रहा सुराग

वाह रे सुशासन की सरकार ! आठ महीने में गायब हो गईं पांच हजार लड़कियां, पुलिस को भी नहीं लग रहा सुराग

04-Nov-2023 11:05 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में बाहर है सुशासन की सरकार है और प्रदेश के सीएम नीतीश कुमार हैं। यह नारा जदयू के नेता कार्यकर्ता लगातार सार्वजनिक मंच से बोलते नजर आते हैं। जदयू के नेता लगातार कहते हैं कि सुशासन की सरकार में ना तो हम किसी को छोड़ते हैं और ना ही किसी को फंसाते हैं। लेकिन जो गलत करता है उसको सलाखों के पीछे जरूर डालते हैं। ऐसे में अब जो डाटा सामने आया है वह खुद में आश्चर्यचकित कर देने वाला है। 


दरअसल, बिहार में बच्चों के अपहरण और गुमशुदगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते जनवरी से अगस्त महीने तक की बात करें तो इस बीच 5958 बच्चे गायब हुए हैं इनमें 5117 लड़कियां जबकि 841 लड़के हैं। गायब बच्चों में 85 प्रतिशत लड़कियां हैं। इनमें से 383 लड़कों और 2416 लड़कियों को बरामद किया है जबकि 3145 बच्चे अब भी लापता हैं। इस बात की जानकारी खुद पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।


एडीजी ने बताया कि बिहार पुलिस बच्चों के गायब या किडनैप होने की गंभीरता से जांच कर रही है। बच्चों को बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से भी बरामद किया गया है। एडीजी मुख्यालय ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर चाइल्ड इंडिया फॉउंडेशन और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चाइल्डलाइन सेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आपातकालीन सेवा 1098 संचालित है।


उधर, उन्होंने बताया कि पुलिस गुमशुदगी के कारणों की पड़ताल भी कर रही है। गुम या किडनैप बच्चे बिहार से किस राज्य में गए या ले जाए गए, इसके पीछे उद्देश्य क्या था, इन बिंदुओं पर विश्लेषण किया जा रहा है। हर माह की 15 और 16 तारीख को थाना स्तर पर किडनैप एवं गुमशुदा बच्चों के घर जाकर उनके संबंध में अभिभावकों से संपर्क कर भौतिक सत्यापन का विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया है।