कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
21-Nov-2023 03:40 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विश्व मत्स्य दिवस पर मछुआरा समाज के भाइयों एवं बहनों की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए एकजुट रहने और अपने अधिकारों को लेकर संघर्ष करने की अपील की।
उन्होंने विश्व मत्स्य दिवस के मौके पर कहा कि दुनियाभर में सभी मछुआरों और मछली पालन से जुड़े अन्य हितधारकों की एकजुटता को प्रदर्शित करने के लिए हर वर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है।
मुकेश सहनी ने कहा कि आज के दिन हमें भी एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजतक मछुआरों को लेकर राजनीति खूब हुई लेकिन इसके अधिकार को लेकर कभी सही प्रयास नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि आज देश के कई राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल रहा है लेकिन बिहार के निषादों को आरक्षण नहीं मिल सका। मुकेश सहनी ने कहा कि आज जरूरत है कि बिहार और देश के निषाद एकजुट रहे और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।