Chanakya Niti: इन 4 जगहों पर भूलकर भी न खोलें अपना मुंह, वरना टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़ Bihar News: तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पांच लोगों को रौंदा, एक व्यक्ति की मौत; गुस्साए लोगों ने गाड़ी में लगाई आग Nitin Gadkari: जो करेगा जाति की बात, उसको मारूंगा लात...नितिन गडकरी का पुराना बयान अब वायरल Funny Wedding Card Bihar Police : शादी के कार्ड पर लिखा "बिहार पुलिस फिजिकल क्वालिफाइड" सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड Bihar Crime News: बच्चों के विवाद में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने ही चाकू से गोद डाला New Income Tax Bill: नया आयकर विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश होगा, आज कैबिनेट की मंजूरी की उम्मीद Labour Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है 1 मई को मजदूर दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व? Supreme Court: थाने में फरियादी को मिले उचित सम्मान, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला Pakistani Nationals Sent Back: 18 साल भारत में बिताए, फिर भी रियाज को पत्नी-बच्चों को छोड़ पाकिस्तान भेजा गया , जानिए क्यों! India Pakistan border: भारत सरकार के आदेश के बाद पाक वापसी से पहले 69 साल के पाक नागरिक की हार्ट अटैक से मौत
06-Jun-2024 06:05 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI/NALANDA: पति की लंबी उम्र को लेकर सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री पूजा की। वट वृक्ष में कच्चा सुता बांधकर पति के दीर्घायु होने की कामना की। जमुई के झाझा में वट सावित्री पूजा कर रही सुहागिन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान आधा दर्जन महिलाओं को भौरों ने काट लिया। वही दूसरी घटना नालंदा के रहुई प्रखंड के सोनमा गांव की यहां भी भौरों की झुंड ने दो दर्जन सुहागिन महिलाओं को काट लिया है।
सबसे पहले बात जमुई की करते हैं जहां झाझा में पति की दीर्घायु और सुखमय जीवन को लेकर सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की। रेलवे काॅलौनी स्थित पुराने केंद्रीय विद्यालय भवन परिसर में वट सावित्री की पूजा करने गई महिलाओं पर अचानक मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान पूजा कर रही सुहागिन महिलाओं के बीच भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। महिलाएं मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए पूजा सामग्री छोड़कर वहां से भाग कर स्कूल परिसर से बाहर निकली।
बताया जाता है वट वृक्ष के नीचे जैसे ही सुहागिन महिलाएं पूजा करने के लिए धूप जलाई वैसे ही उठते धुंए से पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से भौरों की झुंड ने अचानक वृक्ष के नीचे पूजा कर रही महिलाओं पर हमला कर दिया। इस दौरान आधा दर्जनभर महिलाओं को मधुमक्खी ने काट लिया। वही दूसरी ओर पिपराडीह, पुरानी बाजार, सोहजाना में सुहागिन महिलाओं ने विधि पूर्वक वट सावित्री पूजा किया।
अब बात नालंदा की करते हैं जहां सोनसा गांव स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय स्कूल के पास बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पूजा को लेकर जुटी थी। बरगद की पेड़ में महिलाएं कच्चा सूत बांध रही थी। वही कुछ महिलाए बरगद के पेड़ के पास हुमाद जला रही थी तभी धुआं होने के बाद अचानक भौरों की झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।
वहां से भागने के दौरान कई महिलाओं का गहना वही गिर गया। भौरों से बचने के लिए महिलाओं ने साड़ी से शरीर को ढक लिया। वही कई महिलाओं को भगाने के दौरान भौरों ने काट लिया। भौरों ने छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा उन्हें भी डंक मार दी। घायल महिलाओं और बच्चों को पास के गोविंदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया वही कुछ को निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया।