बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, राजकुमार चौबे ने किया वादा, कहा..बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे बड़हरा से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 300 से अधिक श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी पटना के वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या, खून से सना शव मिलने से सनसनी Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम Araria News: अररिया के फुलकाहा में ईद मिलादुन्नबी पर निकली गई मोहम्मदी जुलूस, अमन और इंसानियत का दिया पैगाम Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी Purnea Crime News: पूर्णिया में 12 साल के छात्र की बेरहमी से हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी Tips for better sleep : आपको भी रातों में नींद नहीं आती? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स और पाएं चैन की नींद
14-Aug-2024 08:28 PM
By First Bihar
DESK: ठनका गिरने से 3 हॉकी प्लेयर्स की मौत हो गयी है जबकि 5 खिलाड़ी वज्रवात से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गये हैं। यह दर्दनाक हादसा झारखंड के सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र की है। जहां इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि टूटीकेल पंचायत के झपला में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी हॉकी खिलाड़ी जा रहे थे तभी तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए सभी एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी इसी दौरान बादल के गरजने के बाद ठनका उसी पेड़ पर गिर गया जिस पेड़ के नीचे हॉकी प्लेयर्स बारिश से बचने के लिए खड़े थे। ठनका गिरने से कई प्लेयर्स बुरी तरह झुलस गये।
वही तीन खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गयी। जबकि 5 खिलाड़ी बुरी तरह झुलस गये। मृतकों की पहचान सेनंन डांग, निर्मल होरो और अनीस के रूप में हुई है। जबकि घायल खिलाड़ियों की पहचान क्लेमेंट बागे,जैलेश बागे,सलीम बागे,पतरस बागे और पतिराम बागे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही घायलों को कोलेबिरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पांचों खिलाड़ियों का इलाज चल रहा है।