Bihar News: ट्रैक्टर पार्ट्स चोरी का पर्दाफाश, ग्रामीणों की सतर्कता से एक चोर पकड़ाया; दूसरा फरार Bihar News : अब किसानों को ऑनलाइन मिलेगी हर जानकारी, ऐसे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत Bihar News: बिहार के इस जिले में रेडिमेड गारमेंट्स इकाई को मिली मंजूरी, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम Bihar News: बिहार के इस जिले में रेडिमेड गारमेंट्स इकाई को मिली मंजूरी, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम BIHAR NEWS : नोट जलाने वाले RWD इंजीनियर विनोद राय पर अब आय से अधिक संपत्ति का केस, 3.38 करोड़ की अवैध संपत्ति उजागर; छापेमारी जारी Bihar News: तीन सूत्री मांगों को लेकर चल रहा वकीलों का धरना प्रदर्शन खत्म, न्याय व्यवस्था में सुधार की उम्मीद Chirag Paswan : चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी ने किया बड़ा एलान, कहा - मेरा बेटा PM बनें यह मेरा सपना Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजन केस में नया ट्वीस्ट, अब हाईकोर्ट जाएगी CBI की टीम; जानिए... क्या है वजह Bihar News : मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 एसकेएमसीएच रेफर; प्रशासन में हड़कंप Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा
25-Feb-2020 01:09 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : सीतामढ़ी में एक आशिक मिजाज लड़के को भरी पंचायत में मुखिया सरपंच और पूर्व मुखिया ने 21 चप्पल मारने का सजा सुनाया। कानून को अपने हाथ में लेकर मुखिया ने एक लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में एक लड़के को भरी पंचायत में लड़की के हाथ से 21 चप्पल मारने की सजा सुनाई।
घटना रीगा थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत की है बताया जा रहा है कि लड़की के साथ लड़के ने छेड़खानी की थी जिसके बाद लोगों ने पंचायत बुलाकर लड़के को सजा सुनाते हुए लड़की के हाथों चप्पलों से पिटवा दिया। भरी पंचायत में पिटाई का वीडियो भी बनाकर वायरल किया गया। मुखिया आशा देवी और पूर्व मुखिया वहां मौजूद थे।
मुखिया ने खुद पुलिस थाना और जज की भूमिका निभाकर लड़के की सजा मुकम्मल कर दी और भरी पंचायत में लड़के की चप्पल से धुनाई करवा दी। वहीं लोगों का कहना है कि लड़का और लड़की आपसी सहमति से एक दूसरे से प्यार करते हैं दोनों को गांव वालों ने देख लिया उसके बाद दोनों की पिटाई कर दी बाद में लड़के पर पंचायत बुलाकर लड़की से जबरन लड़के को चप्पल से मुखिया द्वारा पिटवाया गया। वहीं लड़की पक्ष का कहना है कि लड़का जबरन छेड़खानी कर लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा था जिसके कारण लड़के को पंचायत बुलाकर सजा दिलाई गई है और लड़की के हाथों चप्पल से पीटा गया है।