ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा किया है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहीया मोड़ पर एक सफेद रंग की Hyundai Xcent कार को रोका गया, जो हाटा से दुर्गावती होते हुए बनारस जा रही थी। पुलिस ने जब इस वाहन की तलाशी ली, तो वाहन से एक अवैध पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस और चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया।


पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की, तो उनकी निशानदेही पर चैनपुर थाना क्षेत्र के करजांव गांव से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो इस अवैध हथियार की आपूर्ति कर रहा था। बताया गया है कि इस हथियार को ₹55,000 में बेचा गया था। गिरफ्तार मुख्य सप्लायर का नाम कल्लू मियां उर्फ सोहराब मियां है, जो करजांव गांव का निवासी है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार पांच आरोपियों में से दो आरोपी तेलंगाना और एक आरोपी आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। शेष दो आरोपी कैमूर जिले के स्थानीय निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैमूर के करजांव गांव के कल्लू मियां उर्फ सोहराब मियां, मुन्ना सिंह के 21 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह, तेलंगाना के जिला रंगा रेड्डी से गुरुदेवनी के 25 वर्षीय पुत्र गुरु देवानी शिवा, तेलंगाना के महेश बंगारिगल और आंध्र प्रदेश के जप्पा लोकेश शामिल है। 


दुर्गावती पुलिस ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया और तत्काल वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। मौके पर ही चार आरोपियों को पकड़ा गया, जबकि पूछताछ के बाद एक अन्य सप्लायर को भी धर दबोचा गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच कर रही है और इस बात की पड़ताल की जा रही है कि ये हथियार आखिर कहां और किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें