ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: बिहार के इस जिले में रेडिमेड गारमेंट्स इकाई को मिली मंजूरी, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में रेडिमेड गारमेंट्स इकाई को सरकार से मंजूरी मिल गई है. 23.36 करोड़ के निवेश से यहां फैक्ट्री स्थापित होगी, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के बेला औद्योगिक क्षेत्र, फेज-2 में M/s Gogreen Apparel Limited द्वारा 55 लाख पीस प्रतिवर्ष क्षमता वाली रेडिमेड गारमेंट्स इकाई स्थापित करने के लिए 2336.22 लाख (तेईस करोड़ छत्तीस लाख बाईस हजार रुपये) निजी पूंजी निवेश पर वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस को मंजूरी दी गई है।


उन्होंने कहा कि इकाई की स्थापना से पहले कंपनी को सभी भूमि संबंधी कागजात, परियोजना प्रतिवेदन, बैंक एप्रेज़ल रिपोर्ट एवं बैंक ऋण स्वीकृति पत्र प्रस्तुत करने की शर्त रखी गई थी, जिसे पूरा करने के बाद यह स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रोत्साहन वितरण के समय वास्तविक परियोजना व्यय के आधार पर अनुदान की गणना की जाएगी।


यह इकाई टेक्सटाइल एवं लेदर प्रक्षेत्र के अंतर्गत आती है, जो राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकता सूची में शामिल है। उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इसे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर, और राज्य को आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने हाल में ही बिहार में नई औद्योगिक नीति 2025 को मंजूरी प्रदान की है। और अब रेडिमेड गारमेंट्स इकाई के वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के निवेश से बिहार में रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होंगे और राज्य को औद्योगिक विकास की नई दिशा मिलेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें