Bihar News: यातायात पुलिस के 24 कर्मियों पर गिरी गाज, SP ने इस कारण किया निलंबित Bihar Crime News: लखीसराय में डबल मर्डर, मुखिया और वार्ड सदस्य को मारी गोली Bihar Crime News: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, छह हिरासत में Bihar News: राजस्व विभाग की जांच में बड़ा खुलासा, जरूरतमंदों को नहीं दी गई जमीन Bihar News: दीघा-कोइलवर फोरलेन निर्माण में खर्च होंगे 5500 करोड़, इतने साल में पूरा होगा काम; मॉडल तय बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा
24-Dec-2023 10:18 PM
By First Bihar
CHAPRA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। कभी पुलिस पर हमला करते हैं तो कभी नेता पर हमला बोलते है। इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है। जहां इस बार बेखौफ अपराधियों ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के छात्र नेता को गोली मार दी है।
बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने से RLJD के छात्र नेता उत्सव सिंह बुरी तरह घायल हो गये है। आनन फानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उत्सव सिंह के गले और पेट में गोली लगी है। उनकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। उत्सव सिंह पर हुए जानलेवा हमले को लेकर आरएलजेडी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग की है।
घटना छपरा-पटना फ़ोरलेन बाईपास की है जहां गड़खा थाना क्षेत्र के मेहिया ओवरब्रिज के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि उत्सव सिंह का छपरा के भैंसवारा में ईट की चिमनी है। अपने ईंट भट्ठे से वे मेहिया ओवरब्रिज की ओर जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उत्सव सिंह के गले और पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद उत्सव सिंह सड़क पर गिर पड़े जिसके बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र नेता को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। लोगों का कहना है कि उत्सव सिंह ईंट भट्ठा के मालिक हैं और जमीन का कारोबार भी करते हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि जमीन के विवाद में ही उन पर जानलेवा हमला किया गया। फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। वही आरएलजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के छात्र नेता उत्सव सिंह पर गोली चलाने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग कर दी है।