ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव BIHAR NEWS : बिहार में नहीं थम रहा अपराध ! डकैतों ने परिवार को बंधक बना लाखों लूटा, जांच में जुटी पुलिस Bihar Crime News: बिहार में स्कूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल BIHAR NEWS : पिता से कहासुनी के बाद दर्दनाक घटना, नारियल बेचने वाले युवक ने उठाया खौफनाक कदम Tejashwi Yadav on Bihar Band : Tejashwi Yadav on Bihar Band: तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘गुंडई के बावजूद एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाए’ CBSE 2026 Board Exams : इन छात्रों के लिए 'परीक्षा संगम पोर्टल' पर विशेष रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या है CBSE का नया रूल Congress Bihar comment : बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं: कांग्रेस ने बिहार का उड़ाया मजाक, BJP-JDU भड़की BIHAR ELECTION : BIHAR ELECTION : जदयू के कद्दावर नेता के आने से पहले पाला बदलकर आए विधायक के माथे पर दिखने लगे पसीने, सबसे बड़ा सवाल बच पाएगा किला Bihar News: बैंक से पैसे निकालकर लाना भी चिंता का विषय, चोरों ने अब महिला को बनाया अपना शिकार

अल्ट्रासाउंड के दौरान 2 लड़कियों के साथ सिविल सर्जन ने की अश्लील हरकत, महिला थाने में दर्ज हुआ केस

 अल्ट्रासाउंड के दौरान 2 लड़कियों के साथ सिविल सर्जन ने की अश्लील हरकत, महिला थाने में दर्ज हुआ केस

20-Jul-2022 03:22 PM

By

JHARKHAND: हमारे समाज में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। डॉक्टर ना सिर्फ लोगों का इलाज करते हैं बल्कि गंभीर परिस्थियों में वे लोगों की जान भी बचाते हैं। समाज में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसा काम करते हैं जिससे समाज में उनकी काफी बदनामी होती है। हम बात कर रहे हैं एक ऐसे डॉक्टर की जिन पर दो लड़कियों ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। डॉक्टर के खिलाफ दोनों पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत भी दर्ज करायी है। 


मामला झारखंड के लातेहार जिले का है और वहां के सिविल सर्जन डॉक्टर हरेनचंद महतो से जुड़ा हुआ है। दो लड़कियों ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। लड़कियों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड के बहाने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेनचंद महतो ने अश्लील हरकत किया। 


इस मामले में दोनों लड़कियों ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करायी है। सिविल सर्जन के खिलाफ दोनों लड़कियों ने अलग-अलग शिकायत दर्ज करायी है। महिला थाना प्रभारी सुनीता कुमारी से जब इस मामले में जानकारी ली गयी तब उन्होंने बताया कि लातेहार के सिविल सर्जन के खिलाफ दो लड़कियों ने केस दर्ज कराया है। महिला थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।