शिवहर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया एलान, हमारी आगे की लड़ाई ‘गिनती के बाद हिस्सेदारी’ की जाकिर बन गया जगदीश: 8 मुसलमानों ने हिन्दू धर्म को अपनाया, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुद्धिकरण HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुंगेर में शरारती तत्वों ने चलाया बत्ती गुल अभियान, डॉक्टर ने लाइट्स बंद नहीं किया तो जान से मारने की दी धमकी Bihar News: वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत, बारिश के दौरान हुआ हादसा
27-Apr-2024 03:10 PM
By First Bihar
NAWADA : जब एक परिवार वाले लड़के और लड़की की शादी करते हैं तो उसके पहले कई तरह रस्मो-रिवाज से गुजरना होता है। उसके बाद शादी की तारीख तय होती है और फिर तय तारीख पर दूल्हा बारात लेकर जाता है और शादी के सभी रीति रिवाज को पूरा करने के बाद दुल्हन को विदा कर कर अपने घर लाता है। लेकिन, बिहार में कुछ भी हो सकता है यहां मामला हमेशा अनोखा ही होता है।
ऐसे में अब एक अनोखा मामला नवादा से निकल कर सामने आया है। यहां दूल्हा शादी के लिए निर्धारित तारीख से 2 महीने पहले ही अपने ससुराल पहुंच गया और दुल्हन को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। जिसके बाद युवक को लड़की के परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। यह मामला में मसकौर थाना क्षेत्र के नीमचक गांव का है।
दसअसल, मसकौर थाना इलाके के कोपीन गांव निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र त्रिपुरारी कुमार और नीमचक गांव के सुखदेव महतो की पुत्री सुमन कुमारी की शादी तय की गयी थी। परिजनों ने दो महीने बात की तारीख निकाली थी। लेकिन गुरुवार को लड़का अपनी होने वाली दुल्हन के गांव नीमचक पहुंचा गया। ससुराल पहुंचकर वह अपने होने वाली दुल्हन को ले जाने के लिए जिद करने लगा। इस पर बवाल मच गया। आस पास के लोग जुट गए और काफी हंगामा हुआ।
वहीं, मामला बढ़ता देख लड़की के परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और लड़का-लड़की दोनों को थाने लेकर चली गई। जांच में पता चला कि दोनों बालिग हैं और शादी करने के लिए बेताब हैं। उससे बाद पुलिस ने लड़का-लड़की दोनों के परिवार वालों को भी थाने बुलाया। दोनों के परिवार के बीच आपस में समझौता कराया गया। इसके बाद पुलिस ने थाना के पीछे मंदिर में दोनों का विवाह करवा दिया। थाना से ही उनकी विदाई करा दी गई। अब इस शादी की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।
उधर, इस मामले में मेसकौर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं और शादी करने पर अड़े थे। कानून उन्हें नहीं रोका जा सकता। परिवार वालों को बुलाया गया और उनकी मर्जी से थाना के पास एक शिव मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी कराई गई है।