Hindi News / news / GST ने भरा मोदी सरकार का खजाना, कुल राजस्व संग्रह पहुंचा 5.18 लाख...

GST ने भरा मोदी सरकार का खजाना, कुल राजस्व संग्रह पहुंचा 5.18 लाख करोड़ के पार

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 16, 2019, 2:10:47 PM

GST ने भरा मोदी सरकार का खजाना, कुल राजस्व संग्रह पहुंचा 5.18 लाख करोड़ के पार

- फ़ोटो

DESK: वित्तीय साल 2018-19 में वस्तु एवं सेवा कर का संग्रह बढ़कर 5.18 लाख करोड़ रुपए के स्तर तक पहुंच गया है. यह संग्रह वित्तीय साल 2017-18 के 2.91 लाख करोड़ से कहीं ज्यादा है. ये बातें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने साल 2018-19 के वित्तीय साल में राज्यों को जीएसटी से हुए नुकसान के लिए 81 हजार करोड़ का मुआवजा दिया है. जबकि इसके पहले पिछले वित्तीय साल में राज्यों को महज 48 हजार करोड़ का मुआवजा दिया गया था. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले कुछ समय से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जीएसटी संग्रह में लगातार सुधार हो रहा है. वित्त मंत्री ने कहा कि प्रवर्तन और इलेक्ट्रॉनिक इनवाइस सिस्टम जैसे कदमों से जीएसटी के राजस्व संग्रह में सुधार हुआ है.