Bihar Assembly Election 2025: बिहार के 38 जिलों में तय हुए 90 हजार से ज्यादा बूथ, देखें जिलेवार पूरी लिस्ट PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना
02-Apr-2023 12:04 PM
By First Bihar
DESK: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सलीम दुर्रानी ने रविवार को अपने घर जामनगर में आखिरी सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। सलीमदुर्रानी भारतीय टीम के मशहूर ऑलराउंडर थे, जिन्हें हमेशा आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन बॉलिंग के लिए जाना जाता था। लोगों की डिमांड पर छक्के जड़ने वाले दुर्रानी कैंसर से जूझ रहे थे। दुर्रानी अुर्जन अवॉर्ड जीतने वाले भारत के पहले क्रिकेटर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है।
दरअसल, पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। रविवार की सुबह गुजरात के जामनगर में उनका निधन हो गया। उनका जन्म काबुल में हुआ था। दुर्रानी ने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 1 जनवरी 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला था। लगभग 13 साल करियर में उन्होंने भारत के लिए कुल 29 टेस्ट मैच खेले और 25.04 की औसत से 1202 रन बनाए थे। दुर्रानी फैंस की मांग पर छक्का लगाया करते थे। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में भी अपनी किस्मत आजमाई थी।
सलीम दुर्रानी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, “सलीम दुर्रानी क्रिकेट के दिग्गज थे, अपने आप में एक लीजेंड थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान के अंदर और बाहर वो अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से काफी दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिलें।''