ब्रेकिंग न्यूज़

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बाबा केदार के कपाट खोलने को लेकर उत्साह; जानें.. कैसे करें घर बैठे दर्शन शिवहर में शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदली, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पंडाल समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख Bihar: शादी में नर्तकियों के बीच हर्ष फायरिंग करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचा वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने किया एलान, हमारी आगे की लड़ाई ‘गिनती के बाद हिस्सेदारी’ की जाकिर बन गया जगदीश: 8 मुसलमानों ने हिन्दू धर्म को अपनाया, हवन और वैदिक मंत्रोच्चारण से हुआ शुद्धिकरण HAJIPUR: जननायक एक्सप्रेस से 8 किलो अफीम बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार ISM में वेदांता इंटरनेशनल और ICICI बैंक के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव 2025 का आयोजन, कई छात्र-छात्राओं का हुआ चयन Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. Indian Air Force: एक्सप्रेसवे पर वायुसेना दिखाएगी ताकत, राफेल-जगुआर और मिराज जैसे फाइटर जेट करेंगे लैंड; जानिए.. वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुंगेर में शरारती तत्वों ने चलाया बत्ती गुल अभियान, डॉक्टर ने लाइट्स बंद नहीं किया तो जान से मारने की दी धमकी

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर : तय समय से पहले बिहार में होगी मानसून की एंट्री : मौसम विभाग ने बता दिया डेट

भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर : तय समय से पहले बिहार में होगी मानसून की एंट्री : मौसम विभाग ने बता दिया डेट

31-May-2024 04:40 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण त्राहिमाम की स्थिति हो गई है। राज्य में गर्मी और लू से अबतक कई लोगों की जान चली गई है। इसी बीच एक राहत भरी खबर आ रही है। मौसम विभाग ने बिहार में मानसून की एंट्री का डेट बता दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में तय समय से दो-तीन दिन पहले मानसून की एंट्री होगी।


दरअसल, मौसम विभाग ने केरल में 1 जून को मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई थी लेकिन संभावित तारीख से दो दिन पहले ही यानी 30 मई को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर भारत में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि बिहार में मानसून की एंट्री 15 जून को होगा हालांकि अब इसको लेकर नया अपडेट आया है।


मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जिस तरह से केरल में मानसून ने दो दिन पहले ही दस्तक दी है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो बिहार में भी तय समय से दो दिन पहले ही मानसून की एंट्री हो जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो मानसून की एंट्री से पहले राज्य में प्री मानसून की बारिश होगी। केरल में दस्तक देने के बाद मानसून नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में दो तीन दिन बाद आता है।


फिलहाल मानसून तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे के भीतर इसके कर्नाटक और तमिलनाडु में प्रवेश करने की संभावना है। बिहार में मानसून के आगमन की तारीख 15 जून है। हालांकि जिस रफ्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है, परिस्थितियां अगर ठीक रहीं तो इससे दो दिन पहले ही मानसून की बिहार में एंट्री हो जाएगी।