ब्रेकिंग न्यूज़

शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, 25 अक्टूबर को दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवार्ड, 25 अक्टूबर को दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन

24-Oct-2021 03:01 PM

By

DESK: सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए खुशी की खबर हैं। 25 अक्टूबर को दिल्ली में रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर रजनीकांत ने इसकी जानकारी दी है। 


रजनीकांत ने ट्वीट करते हुए यह लिखा है कि 25 अक्टूबर यानी कल एक महत्वपूर्ण अवसर हैं क्योंकि उन्हें भारत सरकार से सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान, दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलेगा। इतना प्रेम और सम्मान दिए जाने के लिए रजनीकांत ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया। 


रजनीकांत ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि यह अवार्ड उन्हें मिलेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जब मुझे यह अवार्ड दिया जा रहा है तब के बालचंदर सर जीवित नहीं हैं। रजनीकांत को 25 अक्टूबर को दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। 


दादासाहेब फाल्के अवार्ड दिए जाने की घोषणा के बाद रजनीकांत ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। रजनीकांत ने ट्विटर पर लिखा कि 'सम्मानित और सबसे प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजे जाने पर काफी आनंद की अनुभूति हो रही है। 


पीएम नरेंद्र मोदी जी, आपको और भारत सरकार को मेरा हार्दिक धन्यवाद। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने दादासाहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की साथ ही उन्होंने अपने गुरु के.बालचंदर जी को भी याद किया।