Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड से भेजी जा रही थी बड़ी खेप Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल
19-Apr-2023 09:27 PM
By First Bihar
DESK: भोजपुरी फिल्म की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के बाद एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो रोते हुए कह रही है कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है? मैं अब इस दुनियां में नहीं रहूंगी। मेरे साथ यदि कुछ भी होता है तो इसके लिए समर सिंह जिम्मेदार होगा।
आकांक्षा दुबे के ऑफिशियस ट्विटर पेज पर यह वीडियो अपलोड किया गया है। यह वीडियो ट्विटर पर कब अपलोड किया गया है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस वीडियो के बारे में पुलिस को फिलहाल जानकारी नहीं है पुलिस का कहना है कि इस वीडियो की जांच की जाएगी।
गौरतलब है कि 25 मार्च की रात वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे से आकांक्षा दुबे की लाश मिली थी। इस घटना के बाद आकांक्षा दुबे के परिजनों ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों ने सारनाथ थाने में केस दर्ज कराया था। दोनों भाईयों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार किया था।
आकांक्षा दुबे के सुसाइड के बाद अब जो वीडियो सामने आया है। जिसमें वो रोते हुए कह रही है कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है? मैं अब इस दुनियां में नहीं रहूंगी। मेरे साथ यदि कुछ भी होता है तो इसके लिए समर सिंह जिम्मेदार होगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके भाई संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अब देखना होगा कि सारनाथ पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।