Vande Bharat Train: बिहार को वंदे भारत की नई सौगात, इस रूट पर विस्तार की तैयारी Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश Birth certificates : अब घर बैठे दस मिनट में तैयार होगा बर्थ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू की यह सेवा PM Modi Birthday 2025: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना PM Modi Birthday 2025: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना Bihar Crime News: खिड़की से घुसे तीन बदमाश, BA छात्रा की गला रेतकर कर दी हत्या Bihar Politics: 'थेथर में महाथेथर और पतित में भी महापतित हैं तेजस्वी'... गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल BIHAR POLITICS : महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी ने इस सीट पर ठोका दावा,कहा - हम हर मौसम में रहते हैं एक्टिव Priyanka Gandhi Rally: सीमांचल में फेल होगा मोदी का प्लान! पूर्णिया में प्रियंका की हुंकार; NDA के दावों की खुलेगी पोल
25-Dec-2024 11:25 PM
By First Bihar
साल 2024 समाप्त होने वाला है, और 2025 का स्वागत करने का समय आ गया है। देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल के अनुसार, नए साल की शुरुआत देवालय में पूजा-अर्चना और राशि अनुसार विशेष उपायों से करनी चाहिए। ऐसा करने से न केवल सुख-समृद्धि मिलेगी, बल्कि पूरे साल आर्थिक उन्नति और कष्टों से मुक्ति भी प्राप्त होगी।
12 राशियों के लिए नए साल के विशेष उपाय:
मेष राशि:
भगवान हनुमान जी की पूजा करें।
मीठे पान का भोग लगाएं।
वृषभ राशि:
भगवान शिव की पूजा करें।
"राम" नाम लिखे बेलपत्र अर्पण करें।
मिथुन राशि:
भगवान गणेश की पूजा करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
कर्क राशि:
भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।
बिल्वपत्र और धतूरा अर्पण करें।
सिंह राशि:
हनुमान जी की पूजा करें।
हनुमान स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि:
भगवान विष्णु की पूजा करें।
विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि:
भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
आर्थिक उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना करें।
वृश्चिक राशि:
भगवान शिव को पंचामृत से अभिषेक करें।
बेलपत्र और कनेर का पुष्प अर्पण करें।
धनु राशि:
पीपल या तुलसी के पेड़ के नीचे जल अर्पित करें।
दीपक जलाएं।
मकर राशि:
हनुमान जी की पूजा करें।
उन्हें चोला चढ़ाएं।
कुंभ राशि:
शनि मंदिर जाकर शनि देव की पूजा करें।
शिव मंदिर में तिल अर्पण करें।
मीन राशि:
शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पण करें।
शनि के कुदृष्टि से छुटकारा पाएं।
साल भर बनी रहेगी कृपा:
नए साल की शुरुआत इन उपायों के साथ करने से हर राशि के जातकों को जीवन में सफलता, समृद्धि और सौभाग्य मिलेगा। पूजा के साथ अपने कर्मों में शुद्धता और सकारात्मक सोच को बनाए रखना भी जरूरी है।