Hindi News / news / एसएसपी गरिमा मलिक की बड़ी कार्रवाई, रुपसपुर थाने के दारोगा को किया सस्पेंड

एसएसपी गरिमा मलिक की बड़ी कार्रवाई, रुपसपुर थाने के दारोगा को किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: Updated Dec 11, 2019, 8:06:24 AM

एसएसपी गरिमा मलिक की बड़ी कार्रवाई, रुपसपुर थाने के दारोगा को किया सस्पेंड

- फ़ोटो

PATNA : रुपसपुर के रुकनपुरा में आभूषण दूकान लूटकांड में शामिल एक आरोपी पर समय रहते चार्जशीट नहीं करना केस के आईओ और दारोगा केके यादव को महंगा पड़ा. 

आपोपित को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह लापरवाही सामने आई, जिसके बाद काम में लापरवाही को देखते हुए एसएसपी गरिमा मलिक ने दारोगा केके यादव को सस्पेंड कर दिया. इसके साथ ही उनकी भूमिका की जांच के आदेश भी दिए हैं.

बता दें कि 27 नवंबर 2018 को रुपसपुर थाना इलाके के रुकनपुरा के एक ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. इस लूटकांड में सिपाही मुकेश सिंह हत्याकांड में शामिल उज्जवल कुमार के गिरोह ने इस ज्वेलरी लूटकांड को अंजाम दिया था.