सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
25-Aug-2022 03:30 PM
By SAURABH
SITAMARHI: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है जिसके कारण गांजे की मांग बढ़ गयी है। आए दिन भारी मात्रा में गांजा बरामद किया जा रहा है। इस बार सीतामढ़ी में गांजा मिला है। SSB और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 लाख का गांजा बरामद हुआ है। 100 किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर पकड़ी गयी है लेकिन पुलिस को देख महिला का पति मौके से फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी भूसे में छुपाकर रखी गई 100 किलो गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत अंतर्राष्टीय बाजार में 50 लाख आकी गई है। सीतामढ़ी पुलिस और एसएसबी के द्वारा की गई संयुक्त रेड में भूसे में छुपाकर रखे गांजा को बरामद किया है।
सोनबरसा थाना क्षेत्र के इंदरवा गांव में पुलिस ने एसएसबी के साथ गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर महिला को 100 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। महिला तस्कर का नाम रामकली देवी है। बताया जा रहा है कि रामकली अपने पति के साथ मिलकर पड़ोसी देश नेपाल से बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी कर अपने घर में छुपा कर रखी थी।
अवैध रूप से गांजा का कारोबार को संचालन किया जा रहा था। वही100 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार महिला तस्कर का पति किशोरी राय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तार महिला तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है। वही इस मामले को लेकर सोनबरसा थाना में केस भी दर्ज किया गया है। फरार महिला तस्कर के पति किशोरी राय के गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी कर रही है।