Hindi News / news / सीवान: व्यवसायी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और मोबाइल बरामद

सीवान: व्यवसायी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और मोबाइल बरामद

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 31, 2019, 2:31:56 PM

सीवान: व्यवसायी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और मोबाइल बरामद

- फ़ोटो

SIWAN: ख़बर सीवान से है, जहां महाराजगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने व्यवसायी पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी ब्लू समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अपराधियों के पास से पिस्टल और मोबाइल भी बरामद किया है. आपको बता दें कि 17 अगस्त को व्यवसायी पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया था. हमले में व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था, जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था. इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट