Hindi News / news / अभी-अभी : सीवान में अपराधियों ने राजस्व कर्मी को मारी गोली, पुलिस कर...

अभी-अभी : सीवान में अपराधियों ने राजस्व कर्मी को मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 09, 2019, 5:26:40 PM

अभी-अभी : सीवान में अपराधियों ने राजस्व कर्मी को मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक राजस्व कर्मी को गोली मार दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पूरी वारदात जिले के महादेवा आउट पोस्ट इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक राजस्व कर्मी को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण राजस्व कर्मी गंभीर रूप से जख्मी बातए जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक घायल राजस्व कर्मी की पहचान शिवजी चौधरी के रूप में की गई है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट