Hindi News / news / सीतामढ़ी : रोड एक्सीडेंट की शिकार हुई पुलिस की गाड़ी, शराब तस्कर का...

सीतामढ़ी : रोड एक्सीडेंट की शिकार हुई पुलिस की गाड़ी, शराब तस्कर का पीछा करने के दौरान सड़क किनारे गड्ढे में पलटी

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Oct 01, 2019, 9:45:20 PM

सीतामढ़ी : रोड एक्सीडेंट की शिकार हुई पुलिस की गाड़ी, शराब तस्कर का पीछा करने के दौरान सड़क किनारे गड्ढे में पलटी

- फ़ोटो

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी जिले से जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है. पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस की गाड़ी सड़क दुर्घटना की शिकार हो गई है. बताया जा रहा है कि देर शाम पुलिस टीम गश्ती के लिए निकली थी तभी अचानक गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. जिसमें दारोगा समेत कई पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 

घटना बथनाहा थाना इलाके की है. जहां नारायणपुर स्कूल के पास बथनाहा थाना की रात्रि गश्ती टीम की गाड़ी रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक बथनाहा थाना को सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर भाग रहा है. तभी पुलिस की टीम उसका पीछा करने लगी. इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. 

इस हादसे में दारोगा समेत कई पुलिसवालों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.