Road Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे Short Term Courses After 12th: 12वीं के बाद करियर की नई राह: शॉर्ट-टर्म कोर्स से जल्दी नौकरी और बढ़िया सैलरी Bihar-Nepal Border: बिहार घुसने की फिराक में 10 से ज्यादा आतंकी, सीमा पर हाई अलर्ट Bihar crime: प्रशिक्षु दारोगा की बहन की हत्या का खुलासा ,बचपन का दोस्त निकला कातिल Patna Junction: कल से बदल जाएगी पटना जंक्शन की यातायात व्यवस्था, अब जाम को कहिए हमेशा के लिए अलविदा Bihar Rain Alert: IMD ने जारी की 26 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी, लोगों से सावधानी बरतने की अपील Bihar News: केस में लापरवाही पड़ी भारी, जज ने बिहार के दो पुलिस अधिकारियों को 5 घंटे तक हिरासत में रखा; जानिए.. पूरा मामला Bihar News: केस में लापरवाही पड़ी भारी, जज ने बिहार के दो पुलिस अधिकारियों को 5 घंटे तक हिरासत में रखा; जानिए.. पूरा मामला Ara News: समाजसेवी अजय सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल लोगों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया Ara News: समाजसेवी अजय सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में घायल लोगों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
17-Sep-2022 02:30 PM
By
PATNA : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मन रहे हैं। इस मौके पर आज यानी शनिवार को बिहार के बीजेपी कार्यालय में ख़ास तरीके से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता आज रक्तदान शिविर चला रहे हैं। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि कुछ लोग सिर्फ अपने नाम के लिए जीते हैं, लेकिन उनके चले जाने के बाद उनका नाम खत्म हो जाता है। लेकिन जो लोग काम कर रहे हैं, उनकी पहचान कभी खत्म नही होगी। ये बात जनता भी जानती है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का काम सब देख रहा हैं, लेकिन अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नाम के लिए विधायकों का भी नाम मिटा दिया। बिहार के गुंडाराज को वह जनता राज कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जातीय उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं। बीजेपी हमेशा बिहार के विकास के लिए संकल्पित है।उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार ने सवा लाख करोड़ दिया और उसका बंदरबांट हुआ। बिहार विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते मैंने कई बार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया। बिहार में जो भ्रष्ट लोगों की जमात है, वह विशेष राज्य के नाम पर और पैसे कमाना चाहते हैं।
विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जो लोग आज विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं, उन्होंने तब ये मांग क्यों नहीं की जब जब यूपीए की सरकार थी। बिहार सरकार रोज़गार की बात कर रही है, जो इस गुंडाराज में संभव नहीं है। सिन्हा ने कहा कि सरकार पहले भ्रष्टाचार को रोके और ऑनलाइन आर्डर को सुधारे। राजनीति में जब नीतीश कुमार को अस्थिरता लगती है तो इन्हें विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जनगणना याद आता है।
बेगूसराय गोलीकांड की घटना पर विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ गले मिलाकर बहुत बड़ा पाप किया है। उन्होंने बेगूसराय की घटना को आतंकवादी घटना की तरह बताया है। विजय सिन्हा ने कहा कि ये हैरत की बात है कि अपराधी 7 थानों से गुजरते हैं और पुलिस को पता नहीं चल पाता है। मामले को छुपाने के लिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।