ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

शिक्षा विभाग ने जारी किया 2024 की छुट्टी का कैलेंडर, रक्षाबंधन-महाशिवरात्री-जन्माष्टमी-तीज-जिउतिया की छुट्टी खत्म, ईद और बकरीद में 3-3 दिन छुट्टी, मुहर्रम में 2 दिन का अवकाश

शिक्षा विभाग ने जारी किया 2024 की छुट्टी का कैलेंडर, रक्षाबंधन-महाशिवरात्री-जन्माष्टमी-तीज-जिउतिया की छुट्टी खत्म, ईद और बकरीद में 3-3 दिन छुट्टी, मुहर्रम में 2 दिन का अवकाश

27-Nov-2023 09:52 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए स्कूलों की छुट्टी तालिका सोमवार को जारी कर दी है। छुट्टी तालिका में इस बार कई बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यही नहीं जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को भी खत्म कर दिया गया है लेकिन ईद और बकरीद में 3-3 दिन की छुट्टी दी गयी है। 10, 11 और 12 अप्रैल को ईद की छुटी और 18, 19 और 20 जून को बकरीद की छुट्टी दी गयी है। 17 और 18 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे। 


बिहार के सरकारी स्कूलों में अगले साल 2024 में कब-कब छूट्टी रहेगी इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अवकाश तालिका जारी कर दी है। पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए एक तरह की अवकाश तालिका पहली बार जारी की गई है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टी तालिका के अनुसार 2024 में रक्षाबंधन-महाशिवरात्री-जन्माष्टमी-तीज-जिउतिया की छुट्टी खत्म कर दिया गया है। 


गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों का कर दिया गया है। 15 अप्रैल से 15 मई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। बता दें कि 2023 में तीज के लिए 2 दिन और जिउतिया पर एक दिन की छुट्टी दी गयी थी। लेकिन अब 2024 में तीज और जिउतिया पर मिलने वाली छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यहां तक की रक्षा बंधन, महाशिवरात्री, जन्माष्टमी में भी छुट्टी नहीं रहेगी। शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए अवकाश तालिका जारी कर दी है। साल में कुल 60 दिन का अवकाश दिया गया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की गयी है। देखिये किस किस पर्व त्योहार में स्कूल बंद रहेंगे।