Funny Wedding Card Bihar Police : शादी के कार्ड पर लिखा "बिहार पुलिस फिजिकल क्वालिफाइड" सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कार्ड Bihar Crime News: बच्चों के विवाद में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने ही चाकू से गोद डाला New Income Tax Bill: नया आयकर विधेयक अगले हफ्ते संसद में पेश होगा, आज कैबिनेट की मंजूरी की उम्मीद Labour Day 2025: जानिए क्यों मनाया जाता है 1 मई को मजदूर दिवस, क्या है इसका इतिहास और महत्व? Supreme Court: थाने में फरियादी को मिले उचित सम्मान, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला Pakistani Nationals Sent Back: 18 साल भारत में बिताए, फिर भी रियाज को पत्नी-बच्चों को छोड़ पाकिस्तान भेजा गया , जानिए क्यों! India Pakistan border: भारत सरकार के आदेश के बाद पाक वापसी से पहले 69 साल के पाक नागरिक की हार्ट अटैक से मौत Bihar Mausam Update: बिहार के इन तीन जिलों के लिए दोपहर तक रेड अलर्ट, बारिश-वज्रपात की चेतावनी BIHAR POLICE : बारात की गाड़ी चेक करना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, हमले में दारोगा समेत 4 जख्मी Morning habits: सुबह की ये 10 आदतें बढ़ा सकती हैं आपकी एकाग्रता और जीवन की गुणवत्ता
14-Jun-2024 11:06 AM
By First Bihar
NAWADA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नवादा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां अपराधियों ने कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक मुखिया को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली की है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पंचायत के मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यहां मुखिया के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना से पुलिस और प्रशासन के होश उड़ गए। कई वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर खुद तहकीकात में लगे हैं। हत्या की इस वारदात से नीतीश सरकार की किरकिरी हो रही है कि मुखिया भी सुरक्षित नहीं है।
बताया जा रहा है कि, जिला के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली पंचायत के वर्तमान मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद इलाका में दहशत का माहौल हो गया है। वहीं, पकरीबरावां के डीएसपी महेश चौधरी ने गोली मारने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मुखिया की गोली मारने के बाद अब सियासी पारा चढ़ गया है। अब मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय यादव ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। मुखिया की हत्या ने पूरे इलाका में दहशत का माहौल कायम कर दिया है।
इस घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है। परिवार की ओर से कोई संकेत नहीं मिलने से पुलिस कई एंगल से छानबीन कर रही है। पुलिस उस शख्स का पता लगाने में जुट गई है जिसके बुलाने पर मुखिया घर से निकले थे। उनके मोबाईल का कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है।आस पास के लोग और परिवार वालों से जानकारी ली जा रही है।