मुजफ्फरपुर: पशु व्यवसायी से लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कैश भी बरामद सरैया बाजार से अयोध्या के लिए 17वां जत्था रवाना, अजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला Bihar News: ‘परिवार बचाओ, संपत्ति बचाओ यात्रा पर निकले हैं तेजस्वी’ रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला बड़हरा में माई-बहन सम्मान योजना को मिला जबरदस्त समर्थन, 50 हज़ार से अधिक फॉर्म जमा Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत Traffic Challan: माफ होंगे 12.93 लाख गाड़ियों के चालान, वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला, BJP एमएलए से EOU ने तीन घंटे तक की पूछताछ; अब JDU विधायक की बारी Bihar Politics: बिहार में विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का मामला, BJP एमएलए से EOU ने तीन घंटे तक की पूछताछ; अब JDU विधायक की बारी मोतिहारी के इन सरकारी स्कूलों में 'चवन्नी' का काम नहीं और BSEIDC से करोड़ों की अवैध निकासी ! खुलासे के बाद भी भुगतान को लेकर 'पटना' भेजी जा रही सैकड़ों फाइल
29-Oct-2023 11:29 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार में आए दिन कोई न कोई ऐसा खबर निकल कर सामने आता रहता है जो खाखी पर दाग लगा देता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस लाइन के बाथरूम में महिला सिपाही की इज्जत लूटने का प्रयास किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी भी एक पुलिस का जवान है और इस शराबबंदी वाले राज्य में बड़े ही आसानी से नशे में टल्ली होकर इस घटना को अंजाम दिया।
दरअसल, बिहार के भागलपुर में नवगछिया पुलिस लाइन में एक महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। यह आरोप पुलिस जवान पर ही लगा है। शराब के नशे में धुत जवान लेडीज बाथरूम में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। अब उसे जेल भेजा गया है। लेकिन, इसके बाबजूद इस घटना से महिला जवानों के अंदर भय का माहौल है।
बताया जा रहा है कि, पीड़ित बीएमपी की महिला पुलिस जवान है। वह फ्रेश होने के लिए पुलिस लाइन के बाथरूम में गई जहां शराब के नशे में धुत एक पुलिस जवान महिला के बाथरूम में घुस गया। उस वक्त एक महिला सिपाही अंदर ही थी। उसके बाद शराबी जवान उसके साथ छेड़खानी करने लगा। उसने महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद महिला जवान जोर-जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद आवाज सुनकर कई महिला जवान बाथरूम पहुंच गयी और किसी तरह शराबी जवान को बाहर निकाला।
वहीं, पीड़ित महिला के बयान पर नवगछिया महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। धारा 323/ 354/ 354(ए)/376 /511 भादवि व 37 बिहार मध्य निषेध व उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत आरोपित किया है। आरोपित पुलिस जवान आरा जिले के भोजपुर दिनारा का जयमेंद्र सिंह है। इसने देर रात शराब के नशे में पुलिस लाइन के महिला बाथरूम में प्रवेश किया। वहां बीएमपी के स्वाभिमान दस्ता की महिला पुलिस जवान मौजूद थी। शराब के नशा में पुलिस जवान ने बीएमपी की महिला पुलिस जवान से दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद महिला पुलिस जवान हंगामा करने लगी।
उधर, घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गयी। जिसके बाद डीएसपी मुख्यालय अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच जांच की। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार पांडे, नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण, नवगछिया महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने आरोपित पुलिस जवान को नवगछिया थाने की पुलिस को सौंप दी। आरोपित पुलिस जवान की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवायी। इस मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपित को जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित महिला पुलिस जवान को लेकर नवगछिया महिला थाना की पुलिस मेडिकल जांच करवाने अनुमंडल अस्पताल पहुंची, लेकिन महिला पुलिस जवान ने मेडिकल करवाने से इंकार कर दिया।