1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 08, 2026, 2:13:06 PM
- फ़ोटो
Bihar Viral News: बिहार के समस्तीपुर जिले से रिश्तों को लेकर एक अनोखा और चर्चित मामला सामने आया है. यहां चार बच्चों की मां ने अपने ही भतीजे से शादी कर ली. दोनों पहले से शादीशुदा हैं. महिला चार बच्चों की मां है, जबकि युवक एक बेटी का पिता बताया जा रहा है. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.
मामला हसनपुर प्रखंड के एक गांव का है. जानकारी के अनुसार, महिला का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता था. इसी दौरान महिला और उसके ज्येष्ठ के बेटे के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया. दोनों कथित तौर पर छिपकर मिलते रहे. जब इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया.
बढ़ते विवाद के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत के दौरान युवक ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि पंचायत के कहने पर युवक ने सिंदूर भरा था.
घटना के बाद महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि महिला फिलहाल अपने मायके में रह रही है, जबकि उसके चारों बच्चे अपने पिता के साथ हैं.
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.