Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित Bihar News: बिहार में यहाँ फोरलेन सड़क के लिए नए सिरे से जमीन अधिग्रहण, लंबे समय से रुका काम जल्द होगा पूरा
09-Feb-2024 02:32 PM
By First Bihar
SHEOHAR: आपसी विवाद में 65 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से हो गये। घटना के कारणों का पता लगा लगाया जा रहा है।
घटना शिवहर के पूरनहिया थाना क्षेत्र के खैरा पहाड़ी वार्ड नंबर एक की है जहां आपसी विवाद के कारण एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गयी। बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई की गयी। पिटाई किये जाने से बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर एसडीपीओ अनिल कुमार, पूरनहिया थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे जिसके बाद छानबीन शुरू की गई।
एसपी अंनत कुमार राय ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा पूर्व के आपसी विवाद के कारण 65 वर्षीय भरत दास की जमकर पिटाई की गई। जिसमे वो बुरी तरह घायल हो गये। अस्पताल ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की जांच की मांग कर रहे हैं.