1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 21, 2019, 1:31:46 PM
- फ़ोटो
DELHI : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित अपनी अंतिम यात्रा पर हैं। दिल्ली के निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होना है। शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर उनके निजामुद्दीन स्थित आवास से कांग्रेस मुख्यालय ले जाया गया जहां सब ने उन्हें अंतिम विदाई दी। कांग्रेस मुख्यालय पर सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस मुख्यालय में शीला दीक्षित को अंतिम विदाई देते हुए सबकी आंखें नम थी। दोपहर बाद निगमबोध घाट पर शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार होना है। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी निगमबोध घाट पर मौजूद रहेंगे।