Bihar News: अमृतसर मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गया से गिरफ्तार, NIA ने ऐसे दबोचा Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में कौन-कौन सी चीजें खरीदना माना गया है अशुभ? जानिए... पूरी डिटेल Bihar News: बिहार के इस जिले में बिना बकाया बिल जमा किए बिजली होगी बहाल, मुफ्त 125 यूनिट का भी मिलेगा लाभ Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली से टकराई, सड़क हादसा में जीजा की मौत; साला गंभीर रूप से घायल Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में आज बारिश की संभावना, गर्मी और उमस से यहाँ के लोगों को मिलेगी राहत Patna News: प्रेमिकाओं पर खर्च के लिए करता था चेन स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार BIHAR CRIME: बांका में युवक की बेरहमी से हत्या, शव पर नमक डालकर फेंका बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, राजकुमार चौबे ने किया वादा, कहा..बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे बड़हरा से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 300 से अधिक श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी पटना के वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों को किया गया सम्मानित
30-Oct-2024 03:45 PM
By First Bihar
PATNA: छठ महापर्व हो और लोक गायिका शारदा सिन्हा के गीतों की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। पद्मभूषण शारदा सिन्हा के गीतों के बगैर छठ महापर्व अधूरा प्रतीत होता है। शारदा सिन्हा की तबीतय बिगड़ने के बाद इस बार छठ पूजा में उनके नए गीत की कमी खल रही थी लेकिन अब उनके फैंस के लिए गुड न्यूज है। शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में इलाजरत हैं लेकिन उनका नया छठ गीत रिलीज हो गया है।
दरअसल, पति के निधन के बाद बीमार पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत पिछले दिनों अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषय डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। शारदा सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके बेटे से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली मे बिहार के आलाधिकारी को फोन किया और निर्देश दिया है कि लोक गायिका शारदा सिन्हा के इलाज में किसी तरह की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उधर, छठ महापर्व में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। छठ पूजा में शारदा सिन्हा के गीतों का अपना अलग ही महत्व होता है।
शारदा सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके लाखों-करोड़ों फैन्स में मायूसी छा गई थी, कि इस बार छठ में उनका नया गीत शायद सुनने को न मिल सके लेकिन अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान छठ गीत गाया। जिसे उनके बेटे अंशुमान ने अस्पताल से ही रिलीज कर दिया है। बीमार होने के कारण शारदा सिन्हा का वीडियो छठ गीत रिलीज नहीं हो सका है लेकिन यूट्य़ूब पर छठ गीत का ऑडिया सॉन्ग रिलीज किया गया है।