ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड से भेजी जा रही थी बड़ी खेप

मंडप से बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गई दुल्हन, बिना फेरे लिए वापस लौटे दूल्हे राजा

मंडप से बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गई दुल्हन, बिना फेरे लिए वापस लौटे दूल्हे राजा

15-Mar-2023 07:05 PM

By First Bihar

JAMUI: जमुई से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी से ठीक पहले एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोगों में हड़कंप मच गया और दूल्हे को बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। बारात झारखंड के देवघर से सिमुलतला आई थी।


बताया जा रहा है कि सिमुलतला थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी कारू यादव की बेटी की शादी 14 मार्च को होनी थी। घर में शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। लड़की वाले बेसब्री से बारात का इंतजार कर रहे थे। देवघर के जसीडीह से दूल्हे राजा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गए थे। बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे।


इसी बीच जानकारी मिली कि दुल्हन गांव के ही अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है। दुल्हन के फरार होने की खबर पूरे गांव में फैल गई। इस बात की जानकारी जैसे ही बारातियों को हुई हड़कंप मच गया। बाद में दूल्हा बिना शादी किए ही बारात लेकर वापस लौट गया और शादी की खुशियां धरी की धरी रह गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।