ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी Bihar News: डीईओ साहब....संग्रामपुर ही नहीं तुरकौलिया ब्लॉक के 20 स्कूलों में भी बिना काम के 1 करोड़ की हुई निकासी ! प्रधानाध्यापक ही भ्रष्ट सिस्टम की खोल रहे पोल, जांच करायेंगे ? IAS Transfer: बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, हटाए गए उत्पाद आयुक्त; देखें पूरी लिस्ट Nepal political crisis: नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, SSB और पुलिस की चौकसी बढ़ी

शादी में दो लाख कम मिले तो तोड़ दी शादी, लड़की वाले देर रात तक करते रहे बारात के आने का इंतजार

शादी में दो लाख कम मिले तो तोड़ दी शादी, लड़की वाले देर रात तक करते रहे बारात के आने का इंतजार

27-Dec-2021 09:09 PM

By

PATNA: पटना में 13 दिसंबर को शादी थी। लड़की वाले घर पर बारात आने का इंतजार कर रहे थे। शादी की सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी थी। शादी में शामिल होने के लिए गेस्ट भी आ चुके थे। जयमाला की तैयारी चल रही थी लेकिन देर रात तक बारात नहीं पहुंची। लड़की बाते बारात के इंतजार में खड़े थे। जब बारात नहीं आई तब लड़की वाले लगातर फोन करते रहे लेकिन किसी ने फोन रिसिव नहीं किया तभी लड़के वालों ने एक मैसेज भिजवाया कि दहेज की रकम पूरी नहीं मिली इसलिए शादी तोड़ रहे हैं। फिर क्या था शादी की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी। 


दरअसल 13 दिसंबर को शादी होने वाली थी। वधु पक्ष के लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन देर रात तक बारात दरवाजे पर नहीं पहुंची। जिसके बाद सभी गेस्ट भी अपने-अपने घर लौट गये। दहेज में दो लाख रुपये कम मिलने से नाराज लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। लड़का पक्ष के द्वारा ऐसा किए जाने के बाद पीड़िता ने उन्हें सबक सिखाने का मन बना लिया। महिला थाने में पहुंच इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी। दहेजलोभियों की इस करतूत से परेशान पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई हैं। महिला थाने में मामला दर्ज होने के बाद थानाध्यक्ष ने बताया कि अब लड़का पक्ष को थाने पर बुलाया जाएगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


पीड़िता ने बताया कि शादी की सभी तैयारी लड़के वालों की रजामंदी से हुई थी। दहेज को लेकर लड़के वाले इस तरह की हरकत करेंगे इस बात का जरा भी ऐहसास नहीं हुआ था। पीड़िता ने बताया कि साढ़े तीन लाख कैश, सोने की अंगूठी, कपड़े और शादी में खर्च के लिए एक लाख 65 हजार रुपये पहले ही लड़के वालों को दिए जा चुके थे। लेकिन जिस दिन शादी थी उस दिन यह कहा गया था जब तक दो लाख रुपये नहीं मिलेंगे बारात नहीं निकलेगी और हुआ भी यही। लड़की वाले बारात का इंतजार करते रहे लेकिन बारात दरवाजे तक नहीं पहुंची। लेकिन एक व्यक्ति के माध्यम से शादी को तोड़ेने का मैसेज जरूर पहुंच गया। पीड़िता ने अब दहेजलोभियों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। इसे लेकर महिला थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।