ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्टाचार में डूबे परिवहन के अधिकारी...महिला दलाल के खाते में ली गई रिश्वत की राशि, जांच अधिकारी को दी गई सबूतों का पुलिंदा, अब रिपोर्ट का इंतजार Bihar Crime News: भारत में बिना वीजा रह रहा दक्षिण कोरियाई नागरिक अरेस्ट, आधार कार्ड और नेपाली करेंसी बरामद Bihar Crime News: भारत में बिना वीजा रह रहा दक्षिण कोरियाई नागरिक अरेस्ट, आधार कार्ड और नेपाली करेंसी बरामद Bihar Politics: संतोष सुमन ने तेजस्वी को याद दिलाए पुराने दिन, ‘जंगलराज’ की बात कह दमभर सुनाया Bihar Politics: संतोष सुमन ने तेजस्वी को याद दिलाए पुराने दिन, ‘जंगलराज’ की बात कह दमभर सुनाया JAMUI: पंचायत के फैसले के बाद 4 बच्चों के बाप ने 2 बच्चों की मां से रचाई शादी, पहली पत्नी ने भी दी मंजूरी Seema Haidar: ‘जल्द दूंगी गुड न्यूज़’, सीमा हैदर का नया सस्पेंस, वीडियो जारी कर किया बड़ा इशारा Seema Haidar: ‘जल्द दूंगी गुड न्यूज़’, सीमा हैदर का नया सस्पेंस, वीडियो जारी कर किया बड़ा इशारा Bihar Mango Man: बिहार के 'मैंगो मैंन', जो हैं PM Modi के हैं जबरा फैन, इनके बगीचे के आम खाते हैं प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक Bihar Crime News: बिहार पुलिस का नायाब कारनामा, जिसे मिली थी बेल उसे ही पकड़ कर कोर्ट में कर दिया पेश; अदालत ने लगाई फटकार

शादी की खुशियां गम में हुई तब्दील, घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की हुई मौत

शादी की खुशियां गम में हुई तब्दील, घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की हुई मौत

28-Apr-2022 02:09 PM

By SAURABH

SITAMARHI: सीतामढ़ी में शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दिल हो गयी। घर का छत गिरने से दुल्हन के जीजा की मलबे में दबकर मौत हो गयी। वही उप प्रमुख सहित 3 अन्य लोग भी इस हादसे में घायल हो गये। घायलों को सुरसंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर वार्ड संख्या तीन की है। 


मिली जानकारी के अनुसार शिवचंद्र शर्मा की बेटी निभा की शादी धूमधाम के साथ हो रही थी लेकिन कुछ ही समय बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। घटना मरवा के दिन की है जब अहले सुबह करीब 6:00 बजे दुल्हन के जीजा मोहन सिंह एक कमरे में जाकर सो गए जहां अचानक छत गिर जाने से दबकर उनकी मौत हो गई। 


वही प्रखंड के उप प्रमुख नीलम देवी व दो अन्य बुजुर्ग महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मृतक मोहन सिंह बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बल्हा गांव के रहने वाले थे। मृतक मोहन सिंह को घायल समझकर परिजनों ने इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में भर्ती कराया। 


जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहन सिंह की शादी 7 वर्ष पूर्व शिव चंद्र शर्मा के पुत्री रंजना कुमारी से हुई थी। वे दो बच्चों के पिता थे। 5 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी, 2 वर्षीय पुत्र लव कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर मृतक परिजनों ने सुरसंड थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही घायलों का इलाज जारी है।