Bihar News: बिहार के रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन में चढ़ने के दौरान छोटी सी लापरवाही और चली गई जान Bihar News: निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, डॉक्टर और स्टाफ हुए फरार BIHAR: मुजफ्फरपुर में दो CSP सेंटर से लाखों की लूट, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल Bihar News: चोरी हुई 150 वर्ष पुरानी अष्टधातु की बनी बेशकीमती मूर्तियां, सिंहासन सहित 200 किलो था वजन BIHAR: अपने समर्थकों के साथ खगड़िया मुखिया संघ के अध्यक्ष ने थामा VIP का दामन, पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Bihar News: सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी बिहार के 165 पर्यटक स्थालों की जानकारी, नई वेबसाइट लॉन्च Life Style: पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे Bihar News: चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने मुखिया के अधिकार बढ़ाए, अब इतने लाख तक का काम करा सकेंगे
15-May-2022 06:40 PM
By
NAWADA: नवादा में एक शख्स ने दूसरी शादी कर ली और दूसरी शादी करने के बाद पहली पत्नी को घर से बाहर कर दिया। जब पहली पत्नी ने विरोध किया तब उसकी पति, ससुर, ननद और ननद के पति ने मिलकर पिटाई कर दी। महिला को संतान नहीं है जिसे लेकिन ससुराल वाले और पति मिलकर अक्सर ताना मारा करते थे और दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरा नहीं होने पर महिला की पिटाई कर दी गयी। पीड़िता ने खुद इसस बात की जानकारी पुलिस को दी है। महिला थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।
दरअसल पटना सिटी के लाला चौहान की बेटी सुमन की शादी 2016 में नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव निवासी नथुन चौहान के बेटे सहदेव चौहान से हुई थी। शादी के 6 साल बाद जब कोई संतान नहीं हुआ तब पति ने दूसरी शादी रचा ली और पहली पत्नी को घर से बाहर कर दिया। अब पीड़िता पुलिस से न्याय की मांग कर रही है।
पीड़िता सुमन देवी ने बताया कि इससे पहले भी पति ने उसकी पिटाई की थी और घर से बाहर कर दिया था। जिसके बाद वह पटना सिटी में अपने मायके चली गयी। मायके जाते ही पति ने दूसरी शादी कर ली।
पति सहदेव चौहान का कहना था कि शादी के छह साल हो गये लेकिन तुमसे एक भी संतान जब पैदा नहीं हुआ तब हमने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत दर्ज होने के बाद महिला पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।