BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा
26-Dec-2023 04:12 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: ससुराल में एक युवक की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों ने पत्नी और ससुरालवालों पर जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक अनपढ़ था और लड़की बीए पास थी इस वजह से लड़की ससुराल में रहने को तैयार नहीं थी।
मृतक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी कहती थी कि वो पढ़ी लिखी है और उसका पति अनपढ़ है इसलिए वो ससुराल में नहीं रहना चाहती। इसे लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था इसी विवाद को लेकर युवक को जहर खिलाकर ससुराल में हत्या कर दी गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के जागीर मुहल्ले की है।
मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 3 भगतपुर गांव निवासी राम विलास सिंह के लगभग 30 वर्षीय पुत्र पंकज सिंह के रूप में की गई है। बताया जाता है पंकज कुमार की शादी 4 साल पहले जागीर मोहल्ला में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पंकज दूसरे राज्य में रहकर काम करता था और अपनी पत्नी को 10 लाख रुपया अभी तक दे चुका था।
इसके बावजूद पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। इसे लेकर महिला थाने में भी कई बार पंचायत की गई इसके बावजूद लड़की ससुराल रहने को तैयार नहीं थी। कल पंकज अपने ससुराल गया हुआ था जहां रात में उसे खाने में जहर दे दिया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।