IPS Deven Bharti: कौन हैं देवेन भारती? फडणवीस ने बनाया मुंबई का नया पुलिस कमिश्नर, बिहार के इस जिले से रखते हैं ताल्लुक Bihar News: बिहार के इस जिले में जमीन के नीचे से प्रकट हुए भगवान विष्णु और बुद्ध, दर्शन के लिए जमा हुई भारी भीड़ Purvanchal Expressway: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लिंक हाईवे का निर्माण तेज, इस महीने तक NH-922 से जुड़ जाएगा बक्सर; जाम से मिलेगी रहत पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली पैरोल, पोती की शादी में होंगे शामिल Bihar News: सुबह-सुबह शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, घंटों चला ड्रामा, फिर हुई पुलिस की एंट्री BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर
10-Apr-2022 02:44 PM
By
DESK: पत्नी को मायके से विदा कराने के लिए एक पति अपने ससुराल गया हुआ था। लेकिन जब पत्नी साथ चलने को तैयार नहीं हुई तो वह गुस्सा हो गया। बात इतनी बढ़ गयी कि उसने चाकू से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। मामूली सी बात को लेकर पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। जांच में जुटी पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पति को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
घटना झारखंड के रांची की है जहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हज हाउस के पास ही मृतका का मायके है जहां उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। मृतका शहनाज की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने शौहर मो. कारू के साथ ससुराल जाने से इनकार कर दिया था जो पति को नागवार गुजरा।
गुस्साएं पति ने चाकू से शहनाज पर कई हमले किए जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गयी। वही उसका शौहर मो कारू चाकू मारने के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजन आनन फानन में शहनाज को रिम्स ले गये जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की वही आरोपी पति की गिरफ्तारी की लिए पुलिस लग गयी। आखिरकार अरगोड़ा पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गयी। आरोपी पति मो. कारू को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गाड़ी खाना पहाड़पुर स्थित आवास से गिरफ्तारी हुई।
आरोपी कारू पेशे से ड्राइवर है। बताया जाता है कि मृतका शहनाज ने कुछ महीने पहले ही कारू से दूसरी शादी की थी। उसके पहले पति मो. दानिश की हत्या अपराधियों ने कर दी थी। पति की हत्या के बाद कारू से निकाह किया। आरोपी पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है वही शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया है।