K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा Bihar Crime News: अंशु हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल
27-Dec-2023 07:25 PM
By First Bihar
NALANDA: ससुराल वालों द्वारा बहू की हत्या किये जाने की बात आए दिन सामने आती है लेकिन इस बार ससुराल वालों द्वारा दामाद की हत्या कर दी गयी है। घटना नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के गिलानीचक गांव की है जहां ससुराल वालों ने मिलकर दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पहचान नगरनौसा थाना क्षेत्र के कछियावा गांव निवासी शुखराय राम के 30 वर्षीय पुत्र शंकर राम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता जब बेटे के ससुराल पहुंचे तो घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। ग्रामीणों से जानकारी मिली की उनके बेटे शंकर की लाश तुलसीगढ़ के अस्पताल में है। जिसके वे अस्पताल पहुंचे तो देखा कि वहां शव पड़ा हुआ था और शरीर के कई जगह पर चोट का निशान भी थे। घटना की जानकारी चंडी थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
मृतक के पिता ने बताया की 8 साल पूर्व बेटा की शादी चंडी थाना क्षेत्र गिलानीचक निवासी अनुज राम की पुत्री से किया था शादी के बाद एक बेटी भी हुआ था। एक माह पूर्व शंकर अपना ससुराल आया था। आज गांव के लोगों द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दिया गया कि ससुर और उसके परिवार के लोगों ने शंकर की पीट-पीट कर हत्या कर दी है जिसके बाद ससुराल वाले फरार हो गये। चंडी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जिस किसी ने भी हत्या की घटना को अंजाम दिया है वो बख्शे नहीं जाएंगे।