ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR ELECTION : “Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह का तंज: कांग्रेस की खुशामद के बाद भी नहीं मिला CM पद, इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला” Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित

कर्ज लेकर भागे शख्स के बारे में सूचना देना पड़ गया महंगा, गोली मारकर कर दी हेडमास्टर की हत्या

कर्ज लेकर भागे शख्स के बारे में सूचना देना पड़ गया महंगा, गोली मारकर कर दी हेडमास्टर की हत्या

16-Jan-2024 03:38 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के लछनपुरा में प्राथमिक मध्य विद्यालय बलुआ की प्रधानाध्यापिका की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। आरोपी रिश्ते में गांव का भतीजा लगता है। जिसने इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया। 


मृत शिक्षिका की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के लक्षनपूरा गांव निवासी जोगिंदर सिंह की पत्नी जयंती सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हत्या का आरोपी सतीश सिंह गांव का भतीजा है जिसने गांव के कई लोगों से 50 लाख से अधिक लेकर फरार हो गया था और गांव में ही संतोष सिंह के घर में छिपकर रह रहा था। इस बात की सूचना प्रधानाध्यापिका ने देनदारों को दे दी। इस बात से गुस्साये सतीश सिंह ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। 


वही पुलिस ने संतोष सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है क्योंकि आरोपी सतीश सिंह लोगों से पैसा लेने के बाद संतोष सिंह के घर पर ही छिपा हुआ था। उसे संतोष सिंह ने पनाह दे रखी थी। जिसकी सूचना शिक्षिका ने उन्हें दी जिससे सतीश ने पैसे ले रखा था। मृतका के पति जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी की हत्या गांव के ही सतीश सिंह ने गोली मारकर कर दी है। घटना के बाद रामगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। आरोपी सतीश से परिवार के अन्य लोगों को भी जान का खतरा है। इसलिए मृतका के पति ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगायी है और आरोपी सतीश की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


डीएसपी मुख्यालय साकेत कुमार ने भी  बताया कि प्रधानाध्यायिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या करने वाला रिश्ते में भतीजा लगता है। आरोपी सतीश कुमार सिंह 50 लाख से अधिक रुपए गांव वालों से कर्ज लेकर फरार था। गांव में ही अपने रिश्तेदार संतोष सिंह के घर पर वह छिपकर रह रहा था। इस बात की सूचना प्रधानाध्यापिका ने देनदारों को दे दी। 


इसी बात से गुस्साएं सतीश सिंह ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। साकेत कुमार ने बताया कि आरोपी सतीश सिंह के रिश्तेदार संतोष सिंह को गिरफ्तार किया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है वही आरोपी सतीश सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापमारी कर रही है। वही इस घटना के मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी सतीश सिंह की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।