Hindi News / news / सारण SP की बड़ी कार्रवाई,अवैध वसूली करने वाले 1 ASI समेत 5 पुलिसकर्मियों...

सारण SP की बड़ी कार्रवाई,अवैध वसूली करने वाले 1 ASI समेत 5 पुलिसकर्मियों को भेजा गया जेल, 4 को किया सस्पेंड

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 08, 2019, 3:20:09 PM

सारण SP की बड़ी कार्रवाई,अवैध वसूली करने वाले 1 ASI समेत 5 पुलिसकर्मियों को भेजा गया जेल, 4 को किया सस्पेंड

- फ़ोटो

SARAN : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां SP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ASI समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. पहला मामला जिले के मुफस्सिल थाना का है, जहां ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले और सो रहे 1 ASI समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. बताया जा रहा है कि पेट्रोलिंग के दौरान सो रहे ASI अर्जुन प्रसाद, ड्राइवर पंकज कुमार समेत सैप के 2 जवान को सस्पेंड कर दिया गया है. दूसरा मामला जिले के दिघवारा इलाके की है जहां एक ट्रक ड्राइवर अवैध वसूली करने के आरोप में एक ASI समेत 5 पुलिसवालों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया जाता है कि मेतिया चौक के पास ASI बैजू शर्मा, ड्राइवर रामजीत सिंह और सैप के जवान अलाउद्दिन अंसारी, प्रेम कुमार यादव और गया केसवार को अवैध वसूली करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. सारण से दिवाकर की रिपोर्ट