Pahalgam Terror Attack: “चलो मंदिर चलते हैं”, कैसे भगवान शिव के आशीर्वाद ने बचा ली इस कपल की जान, पढ़कर आप भी कहेंगे “हर हर महादेव” हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-मानसी के रास्ते दानापुर और सहरसा के बीच चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन का विस्तार, 29 अप्रैल से सुपौल तक परिचालन बिहार में भीषण गर्मी का सितम: औरंगाबाद में पारा 46.2 डिग्री पार, पटना के संपतचक में 45.7 °C, रात में बारिश होने की संभावना Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान Mohan Bhagwat: ‘पड़ोसियों को हम तंग नहीं करते लेकिन दंड देना राजा का कर्तब्य’ RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान Pahalgam Terror Attack: “सरकार इजाजत दे तो भारत का मुसलमान पाकिस्तानियों को घर में घुसकर मारेगा” : AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का बड़ा बयान Bihar Crime News: पुलिस की गिरफ्त में आए 8 शातिर साइबर अपराधी, विदेश भेजने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार शादी के 5 साल बाद लड़की वाले से दहेज की मांग, नहीं देने पर कुदाल से पति ने काट डाला गला Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है? Advisory For Media: पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत सरकार ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, दिये यह निर्देश; कुछ बड़ा होने वाला है?
08-Sep-2024 07:32 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया पुलिस को आज बड़ी सफलता हासिल हुई है। महिन्द्रा जाइलो कार के साथ 63 किलो गांजा पुलिस ने जब्त किया है। वही गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा डीएसपी जयप्रकाश सिंह ने किया है।
रविवार को गौनाहा थाने में एक प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने मीडिया कर्मियों को बताया कि गौनाहा पुलिस ने शनिवार की रात 8:20 बजे शिव मंदिर के पास 63.138 किलो गांजा बरामद किया गया। गौनाहा थानाध्यक्ष विनोद कुमार को शाम के 7:20 बजे यह सूचना मिली कि रुपौलिया गांव के एक पुल के पास से गांजा की बड़ी खेप गौनाहा स्टेशन की तरफ ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौनाहा थाना के समीप स्थित शिव मंदिर के पास नाकेबंदी कर दी।
इसी बीच 1 घंटे बाद महिंद्रा जाइलो कार शिव मंदिर के पास पहुंचा। जिसे पुलिस ने घेर लिया। कार की डिक्की को जब खोला गया उसमें से 4 बंडल गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने सबसे पहले कार को गांजा सहित जब्त किया फिर ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया। गांजा तस्कर से जब पूछताछ की गयी तब उसने बताया कि विनोद साह नामक एक व्यक्ति जो गौनाहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसी ने जाइलो कार की डिक्की में गांजा रखा था। उसने एक मोबइल नंबर भी दिया था। जहां गांजा पहुंचना था।
गांजा तस्कर पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का निजाम मियां का पुत्र अख्तर अली है। जब्त की गयी जाइलो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 05 पी 2975 है। डीएसपी ने बताया की छापेमारी दल में शामिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रशिक्षु दारोगा सुदामा कुमार, सिपाही पवन कुमार व बैजू कुमार को पुरस्कृत करने के लिए एसपी को पत्र लिखा जाएगा।
उन्होंने थानाध्यक्ष विनोद कुमार को बधाई देते हुए कहा की गौनाहा थाना कि यह बहुत बड़ी कामयाबी है। कार पर मात्र एक व्यक्ति अख्तर अली ही था। जो खुद कार को ड्राइव कर रहा था। इसी कार की डिक्की में रखकर गांजे की खेप लेकर जा रहा था। फिलहाल गौनाहा थाना में गांजा तस्कर अख्तर अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट