ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती Bihar Crime News: यूपी की लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, स्टेशन के पास तीन मनचलों ने जबरन किया गंदा काम Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar News: इस मामले में पूरे देश में अव्वल बना बिहार, राजधानी दिल्ली को भी पीछे छोड़ आगे निकला Bihar Education News: शिक्षा विभाग के ACS एस.सिद्धार्थ ने सभी DEO को लिखा पत्र, दिया यह बड़ा टास्क, जानें.... Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर Digital Attack On Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का डिजिटल वॉर! 16 बड़े YouTube चैनल को किया बैन; BBC पर भी पैनी नजर Bihar Mausam Update: अभी-अभी...बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात, आंधी एवं वर्षा का रेड अलर्ट, कौन-कौन जिले हैं शामिल, जानें Bihar Crime News: तीन बच्चों की मां से दिल्लगी पड़ी भारी, महिला के परिजनों ने बेरहमी से ले ली युवक की जान

बिहार BJP अध्यक्ष ने CAA-NRC पर विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, चंपारण की धरती से जागरुकता अभियान का किया शंखनाद

बिहार BJP अध्यक्ष ने CAA-NRC पर विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, चंपारण की धरती से जागरुकता अभियान का किया शंखनाद

05-Jan-2020 01:18 PM

By

BETTIAH: नागरिकता संशोधन कानून तथा NRC पर विपक्ष के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष पर  झूठ और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाते हुए बीजेपी ने  इसके जवाब में बिहार भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में पश्चिम चम्पारण से जनजागरूकता अभियान का शंखनाद किया गया।


डॉ जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि विपक्ष CAA को लेकर अल्पसंख्यक समाज के बीच लगातार भ्रम फैला रहा है, जिसका विरोध किया जाना नितांत जरूरी है। उन्होनें कहा इस अभियान को स्वयंसेवी संस्थानों के साथ-साथ आम जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिसकी बानगी हमारे इस अभियान में अवश्य दिखेगी।


कार्यक्रम में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और CAA के पक्ष में अपनी बात रखी और इसे समय की जरूरत बताया।बता दें कि विपक्ष के द्वारा CAA पर भारी विरोध को देखते हुए बिहार भाजपा आज 5 जनवरी से 15 जनवरी तक पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चला रही है, जिसका शंखनाद आज बेतिया से किया गया।