कल BJP के किस नेता का नंबर..? प्रशांत किशोर चौथा किस्त जारी करेंगे, दावा- जो फड़फड़ा रहा वो धाराशाई होकर गिर जाएगा मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, दो साल पहले किया था लव मैरिज BIHAR NEWS : पटना में DRI की बड़ी कार्रवाई, साधु वेश में वन्यजीव तस्करों का भंडाफोड़; करोड़ों के तेंदुए की खाल बरामद खगड़िया में तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया New Rail Bridge Bihar: बिहारवासियों को बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा यह पुल; तीन जिले के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा BIHAR NEWS : बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और लघु उद्यमी योजना से अब तक 1.15 लाख से अधिक लाभुकों को मिला सहारा Bihar News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गयाजी में एक साथ बैठकर किया पिंडदान, विदेशी श्रद्धालुओं ने निभाई भारतीय परंपरा बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला : "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो" का गठन, 339 पदों को मिली मंजूरी; इनके पास होगा फुल पावर Pension Scheme: पेंशन धारकों के लिए 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे यह नियम, पढ़ लें पूरी खबर दुर्गा पूजा में इस बार शिवलिंग आकार का 40 फीट ऊंचा पंडाल, 24 सितंबर तक बनकर होगा तैयार
08-Apr-2023 11:51 AM
By First Bihar
DESK : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने पिछले दिनों वाराणसी के एक होटल में खुद की जान ले ली थी। जिसके बाद पुरे इंडस्ट्री में शोक की लहार दौड़ पड़ी। उनके साथ काम करने वाले अन्य अभिनेता और अभिनेत्री उन्हें श्रदांजलि भी दिया। इसी दौरान इस एक्ट्रेस की मां ने एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के इतने बड़े कदम के पीछे भोजपुरी सिंगर समर सिंह का हाथ है। जिसके बाद समर सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर काफी मश्कत के बाद उन्हें अरेस्ट किया गय और अब आज इनकी कोर्ट में पेशी होगी ।
दरअसल, बीते कल भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से अरेस्ट किया गया था। इसके बाद अब समर सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनको वाराणसी पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस गायक को रिमांड में लेकर गाजियाबाद से वाराणसी पहुंची इसके बाद अब आरोपी गायक की कोर्ट में पेशी होगी। वहीं,आरोपी समर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी दिया।
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी गायक समर सिंह को गाजियाबाद के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद गायक से पूछताछ जारी है। वहीं अभिनेत्री आकांक्षा, मार्च में वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। जानकारी के अनुसार वह भोजपुरी फिल्म के शूटिंग के लिए वाराणसी गई थी। इस मामले में अभिनेत्री की मां ने गायक समर सिंह पर जान लेने के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही आरोपी को सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी।
आपको बताते चलें कि, 26 मार्च की सुबह सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं। इस मामले में मृत अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने तहरीर देकर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।