ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Bihar News: बिहार में अब रेरा को भेजनी होगी भवन निर्माण के नक्शे की कॉपी, सरकार ने सभी नगर निकायों को जारी किया आदेश Vaishno Devi Yatra: फिर से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, सामने आ गई तारीख; रखना होगा इन बातों का ख्याल Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जजों और वकीलों को बाहर निकाला गया BIHAR NEWS : परिवहन विभाग के मैप से गायब हुआ बिहार का यह जिला, इसके अलावा हुआ यह खेल ; मचा हंगामा Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र पर इस बार 10 दिन का विशेष संयोग, जानें... तिथियां और महत्व BIHAR ELECTION : BJP की बड़ी बैठक पटना में, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणनीति तय करने पर जोर; सीट बंटवारे पर भी होगा फैसला Bihar Politics: 'राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हो फ्रॉडिज्म का केस' गिरिराज सिंह ने क्यों की यह मांग?

नशे के सौदागर पर सहरसा पुलिस ने कसा शिकंजा, 420 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 धंधेबाज गिरफ्तार

नशे के सौदागर पर सहरसा पुलिस ने कसा शिकंजा, 420 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 धंधेबाज गिरफ्तार

11-Sep-2024 08:06 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने 420 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 2 धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। बरामद कफ सिरप की कीमत लाखों रूपये बतायी जा रही है। सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब का सेवन, निमार्ण, बिक्री,भंडारण, परिवहन की रोकथाम और शराब तस्कारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


 इसी क्रम में प्रभारी टी0ओ0पी0 - 02 (सदर थाना) को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की क्षेत्र अन्तंर्गत लक्ष्मीकांत नगर वार्ड नं0 - 40 के कौशिक आनन्द उर्फ कौशिक झा पे० - मनोज कुमार झा अपने घर पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरफ का अवैध कारोबार करता है। मिली सूचना के सत्यापन व त्वरित कार्रवाई करते हुए टी0ओ0पी0 - 02 प्रभारी, सदर थाना के गश्ती दल एवं सशस्त्र बल के साथ लक्ष्मीकांत नगर वार्ड नं0 - 40 स्थित कौशिक झा के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गई तो उसके घर से 24 कार्टन में 420 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। 


वही दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या-954/24 दिनांक-11.09.24 धारा-30 (ए) बिहार मध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम - 2022 (संशोधित) दर्ज किया गया। बरामद प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरफ की मात्रा 420 लीटर है। जिसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। मौके से कारोबारी कौशिक आनन्द उर्फ कौशिक झा पे० - आनन्द कुमार झा सा० - लक्ष्मीकांत नगर, वार्ड नं0 - 40 थाना - सदर जिला - सहरसा एवम राहुल राज, पे० - हीरा चौधरी, सा० - बेंगहा थाना  सदर, जिला - सहरसा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।