Job Fraud: नौकरी का झासा देकर बेरोजगार युवाओं से फर्जी कंपनी ने की ठगी, पुलिस ने गिरोह को दबोचा PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार
02-Jan-2022 07:05 PM
By
BANKA: साथ जीने मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी ही जब रक्षक की जगह भक्षक बन जाए तो इसे क्या कहेंगे। इस बात का जरा भी एहसास प्रेमिका को नहीं हुआ। लड़की अपने प्रेमी पर अंधा विश्वास करती थी उसे कभी यह नहीं लगा था कि उसका प्रेमी उसके साथ इस तरह की हरकतें करेगा। लेकिन जिस बात से वह अंजान थी और उसके सामने जब प्रेमी का असली चेहरा सामने आया तब वह पूरी तरह से टूट गयी। दरअसल एक प्रेमी पर प्रेमिका की आबरू लूटने का आरोप है। यह आरोप खुद प्रेमिका ने लगाया है।
प्रेमी के खिलाफ एक प्रेमिका ने दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज भी कराया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी को भगाने का आरोप युवती ने उसके परिवारवालों पर लगाया है। वही पुलिस ने आरोपी के पिता व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही है।
घटना बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र का है जहां एक 18 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के गाड़ीजोर निवासी आरोपी बबलू यादव पर दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज किया गया है। वही प्रेमी के पिता ओपिंद्र यादव, भाई डबलू यादव, पिंटू यादव, संतोष यादव व पंकज कुमार सहित बांका थाना क्षेत्र के मैनवरण गांव के भुमेशवर यादव की पत्नी कविता देवी पर आरोपी को घर से भगाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने बताया है कि अनुसार गत 25 दिसम्बर को युवती अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान नामजद सभी अभियुक्त आए और शादी का झूठा आश्वासन देकर उसे घर से भगाकर ले गए। नामजद प्रेमी ने उसके साथ तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। बताया जाता है कि घटना के तीन दिन बाद पीड़िता को उसके गांव के बाहर छोड़ दिया गया। घर पहुंचकर उसने सारी बात अपने पिता को बताई।
जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई। हालांकि आरोपी के पिता ओपिंद्र यादव एवं संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पीड़िता के मेडिकल जांच के लिए बांका भेजा गया है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है. वही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।