Bihar News: अनंत चतुर्थी पर सिमरिया पहुंचें विजय सिन्हा, कहा - लालू ने सनातन संस्कृति को किया बर्बाद, अब जनता नहीं करेगी बर्दाश्त Bihar News: अमृतसर मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गया से गिरफ्तार, NIA ने ऐसे दबोचा Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में कौन-कौन सी चीजें खरीदना माना गया है अशुभ? जानिए... पूरी डिटेल Bihar News: बिहार के इस जिले में बिना बकाया बिल जमा किए बिजली होगी बहाल, मुफ्त 125 यूनिट का भी मिलेगा लाभ Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली से टकराई, सड़क हादसा में जीजा की मौत; साला गंभीर रूप से घायल Bihar Weather: बिहार के 11 जिलों में आज बारिश की संभावना, गर्मी और उमस से यहाँ के लोगों को मिलेगी राहत Patna News: प्रेमिकाओं पर खर्च के लिए करता था चेन स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार BIHAR CRIME: बांका में युवक की बेरहमी से हत्या, शव पर नमक डालकर फेंका बक्सर में सनातन जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन, राजकुमार चौबे ने किया वादा, कहा..बक्सर को धार्मिक राजधानी बनाकर रहेंगे बड़हरा से तीर्थयात्रा पर रवाना हुए 300 से अधिक श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी
30-Oct-2019 10:20 AM
By
RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले राज्य के अंदर कांग्रेस की हालत सबसे पतली दिख रही है। घर के अंदर झगड़ों से जूझ रही कांग्रेस अब तक विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति भी तय नहीं कर पाई है। झारखंड में कांग्रेस की बदहाली का सबसे बड़ा जिम्मेदार पार्टी के प्रभारी आरपीएन सिंह को माना जा रहा है। झारखंड कांग्रेस को लेकर आरपीएन सिंह का रवैया बेहद शिथिल रहा है। अब तक वह पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं में कोई नई जान फूंकने में असफल साबित हुए हैं।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के रवैया में राज्य के अंदर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नाउम्मीदी बढ़ाई है। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता यह मानने लगे हैं कि आरपीएन सिंह के प्रभारी रहते झारखंड में कांग्रेस नतीजे नहीं दे सकती। यही वजह है कि अब कांग्रेस के कार्यकर्ता आरपीएन सिंह की सद्बुद्धि के लिए मंदिर में पूजा पाठ करने जा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हनुमान मंदिर में हवन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि आरपीएन सिंह को विधानसभा चुनाव के पहले सद्बुद्धि आ जाए और वह पार्टी के लिए काम करें।
कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं की तरफ से आज शाम नायक चौक हनुमान मंदिर पर हवन का कार्यक्रम रखा गया है। दरअसल कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बात से नाराज है कि पार्टी के प्रभारी आरपीएन सिंह रांची की विधानसभा सीटें गठबंधन के दूसरे घटक दलों को देना चाहते हैं। इन कार्यकर्ताओं का मानना है कि राजधानी रांची में कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है और बीजेपी का मुकाबला केवल वही कर सकती है। यह हकीकत जानने के बावजूद आरपीएन सिंह घटक दलों पर मेहरबानी दिखा रहे हैं।