Hindi News / news / अयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के 4...

अयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 11, 2019, 2:55:12 PM

अयोध्या में दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

- फ़ोटो

AYODHYA: अयोध्या में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा लखनऊ-गोरखपुर हाईवे की है. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है बिहार के सीवान से एक ही परिवार के सात लोग बोलेरो पर सवार होकर अमेठी के जगदीशपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में ही गोरखपुर जा रही रोडवेज बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई. जिसमें बोलेरो सवार 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद बस में बैठे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शवों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला और घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद मृतकों के गांव में कोहराम मच गया है.