Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी Bihar Politics: मंत्री जीवेश मिश्रा ने यूट्यूबर की पिटाई कर लोकतंत्र पर हमला किया: मुकेश सहनी PM Modi Bihar Visit : बिहार जब भी आगे बढता है तो RJD और कांग्रेस वाले करते हैं आलोचना,बोले मोदी -घुसपैठियों को बचाने के लिए तेजस्वी और राहुल कर रहे यात्रा Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया Supreme Court on Bihar SIR: ‘कोई गड़बड़ी मिली तो रद्द कर देंगे पूरी प्रक्रिया’ बिहार में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया NITISH KUMAR : PM मोदी के सामने बोले नीतीश कुमार - हमारे पार्टी के एक लोग RJD के साथ जबरदस्ती साथ ले गए,यहीं बैठे हैं ...लेकिन अब ऐसा नहीं होगा PM Modi Bihar Visit : पूर्णिया एयरपोर्ट का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बिहार को मिली बड़ी सौगात Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की JDU नेता ने RJD विधायक के खिलाफ दर्ज कराया केस, लगाए यह गंभीर आरोप BSEB STET : बिहार STET को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, अब इस दिन से भरें फॉर्म; देखें रिवाइज्ड शेड्यूल
10-Jan-2024 09:44 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई मे राजद एमएलसी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया और नारेबाजी की। हंगामे की वजह से अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोकना पड़ गया। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में काम नहीं करने का आरोप लगाया।
जमुई में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बाद में मंच पर मौजूद नेताओं ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दरसअल राजद के एमएलसी अजय कुमार सिंह जब मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तभी कुछ कार्यकर्ता विधान पार्षद के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान राजद के कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
बताया जा रहा है कि विधान पार्षद फंड को लेकर कुछ कार्यकर्ता एमएलसी अजय कुमार सिंह से नाराज थे। मंच से राजद एमएलसी ने भी कहा कि वो विकास के लिए आएं है। ठेकेदारी के लिए नहीं आए हैं। इस दौरान अजय सिंह ने मंच से अपने किये गये कई कार्यो को भी गिनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से जमुई में विकास ज्यादा हुआ है। लेकिन जैसे ही वे मंच से बोलना शुरू किये राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके कारण उन्हें अपना भाषण बीच में ही बंद करना पड़ा।
वही हंगामा होता देख मंच पर बैठे राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव अचानक कुर्सी से उठ गये और कार्यकर्ताओं को शांत कराने में जुट गये। किसी तरह उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। बता दें कि एमएलसी अजय सिंह मुंगेर क्षेत्र के राजद एमएलसी हैं। वही विरोध कर रहे हैं लोगों ने एमएलसी अजय सिंह पर क्षेत्र में काम नहीं करने और कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं देने का आरोप उन पर लगाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब से अजय सिंह जीत कर एमएलसी बने हैं आज तक आरजेडी ऑफिस नहीं पहुंचे। और ना ही अपने क्षेत्र में कोई काम ही किया। राजद कार्यकर्ताओं का कहना था कि एमएलसी अजय सिंह पार्टी विरोधी काम कर रहे हैं।