ब्रेकिंग न्यूज़

Priyanka Gandhi Rally: सीमांचल में फेल होगा मोदी का प्लान! पूर्णिया में प्रियंका की हुंकार; NDA के दावों की खुलेगी पोल Bihar Land Survey : बिहार भूमि सर्वें में लागू हुई नई व्यवस्था, अब बिना ज़मीन पेपर भी मिलेगा मालिकाना हक Bihar News: बिहार चुनाव से पहले केंद्र के बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया मखाना बोर्ड का ऐलान BIHAR ELECTION : बिहार चुनाव को लेकर एक्टिव हुए अमित शाह, इन नेताओं संग बैठक कर बनाएंगे ख़ास रणनीति; तेजस्वी को लेकर भी तैयार हुआ प्लान Bihar News: भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 4 की हालत नाज़ुक NITISH KUMAR : विश्वकर्मा जयंती पर CM नीतीश ने इन लोगों को दिया बड़ा तोहफा, निर्माण मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपए दुर्गा पूजा से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, समय से पहले वेतन-पेंशन और भत्तों का भुगतान Patna Metro: रेड लाइन पर पहली बार दौड़ी पटना मेट्रो, CMRS ने किया सुरक्षा निरीक्षण PM Modi 75th Birthday : पीएम नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हुए, बिहार के CM नीतीश कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई; सम्राट चौधरी बोले– आधुनिक भारत के विश्वकर्मा New Roads: ₹43 करोड़ की लागत से यहाँ कई सड़कों का निर्माण, बिहार के लोगों को बड़ी राहत

रिमझिम बारिश के बाद राजधानी के मौसम में बदलाव, सुबह-सुबह लोगों को महसूस हुआ ठंड

रिमझिम बारिश के बाद  राजधानी के मौसम में बदलाव, सुबह-सुबह लोगों को महसूस हुआ ठंड

01-Dec-2023 07:10 AM

By First Bihar

PATNA : रिमझिम बारिश ने राजधानी के मौसम में बड़ा बदलाव किया है। इस बरसात के बाद, सुबह-सुबह लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। इसके साथ ही अचानक से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। रातों वाली बर्फीली बर्फीली बारिश ने सारे शहर को ठंडक का एहसास दिया है। ऐसे में आज सुबह -सुबह चाय की दुकानों में लोगों की भीड़ आम दिनों से अधिक नजर आई है। 


दरअसल, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बारिश की चेतावनी दी थी। वहीं मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले की भी चेतावनी दी थी। ऐसे में राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं, इस बारिश के बाद राजधानी और उसके आस- पास के इलाकों में ठंडक बढ़ गई है। लोगों को अब जल्द से जल्द अपने स्वेटर बहार निकालने होंगे। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है। इसका असर उससे सटे मैदानी इलाकों में भी हो रहा है। कश्मीर में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। ऐसे में बिहार के अधिकांश इलाकों में आसमाने में बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सवार्धिक अधिकतम तापमान मोतिहारी का 32 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी का दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को बिहार का अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवा 4 कीमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी जबकि आर्द्रता लगभग 34% रहेगी। 


आपको बताते चलें कि,बिहार में अगले 5-6 दिनों में अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूमतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में आर्द्रता लगभग 10-14% रहेगी, जो 8-9 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस बीच हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यानी दिसंबर महीने की शुरूआत अधिक ठंड के साथ होगी. पूरे प्रदेश में सर्दी और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है।