गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली Bihar Crime News: दरभंगा में आधी रात भीषण डकैती, परिवार को बंधक बना बदमाशों ने की जमकर लूटपाट
29-Jul-2024 12:10 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां बाल गृह से ताला तोड़कर पांच बच्चे फरार हो गए हैं। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना को रात 12 बजे अंजाम दिया गया है। इसके साथ ही अब इस मामले में फरार बच्चों की खोजबीन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय के बालगृह से पांच लड़का पीछे के दरवाजे तोड़कर फरार हो गए। इस घटना के बाद बालगृह प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास स्थित बाल गृह की है। यहां रात तकरीबन 12:00 बजे बाल गृह में रह रहे पांच लड़का पीछे के दरवाजे तोड़कर फरार हो गया।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि जब रात में पीछे से कूदने की आवाज आई तो पता चला कि इस बालगृह में रह रहे पांच लड़का पीछे के दरवाजे को तोड़कर फरार हो गया है। उन्होंने बताया है कि इस घटना की सूचना वहां पर आ रहा है गार्ड को दिया गया। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन किया गया है लेकिन अभी तक किसी का आता पता नहीं चल सका है। वहीं, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने के पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि, घटना के संबंध में बाल गृह के पदाधिकारी कुछ भी बताने से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बताते चले कि, जिस तरीके से बाल गृह में रह रहे पांच लड़का फरार होने के बाद एक बार फिर वहां के व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल उठ रहा है। घटना की सूचना मिलते हैं सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में लोहिया नगर की थाने की पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई आखिर बच्चे कैसे बाल गृह से फरार हुआ है।