ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान? Bihar Crime News: बिहार में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, झारखंड से भेजी जा रही थी बड़ी खेप Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल Mahayagya in Gayaji: गयाजी में श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की पूर्व संध्या पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल युवा-छात्र संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी समिति की बैठक, बड़ी संख्या में युवा नेता हुए शामिल

बिहार पुलिस और गृह विभाग में 30 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, बड़ी संख्या में खाली हैं पद

बिहार पुलिस और गृह विभाग में 30 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, बड़ी संख्या में खाली हैं पद

14-Dec-2024 11:21 AM

By First Bihar

बिहार पुलिस और गृह विभाग के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं में करीब 30,000 पद रिक्त हैं। इनमें से 25,000 से अधिक पद सीधी नियुक्ति के माध्यम से भरे जाएंगे, जबकि 5,000 पद प्रोन्नति के आधार पर भरे जाने हैं। मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के लिए गृह विभाग ने रिक्त पदों और नियुक्ति की स्थिति पर अपडेट रिपोर्ट तैयार की है।

21,000 सिपाही: इनकी भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। लिखित परीक्षा हो चुकी है और अब शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। नियुक्ति प्रक्रिया मार्च-अप्रैल 2024 तक पूरी होने की संभावना है।

1806 दारोगा (अवर निरीक्षक): पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है।

डीएसपी मूल कोटि: 153 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजी गई है।

चालक सिपाही: 4,361 पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग से स्वीकृति का इंतजार है।

आशु सहायक अवर निरीक्षक: 305 पद रिक्त हैं।

आरक्षी शाखा में नियुक्ति प्रक्रिया

चौकीदार: 10,838 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली।

लिपिक (क्षेत्रीय): 61 पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी।

परिचारी (विशिष्ट): 979 पद भी जल्द भरे जाएंगे।


पुलिस रेडियो विभाग:

दारोगा (तकनीकी): 22 पद।

सिपाही (प्रचालक): 933 पद।

सिपाही (तकनीकी): 33 पद।

प्रोन्नति के माध्यम से पदों की बहाली

एएसपी: 18 पद।

सीनियर डीएसपी: 50 पद।

डीएसपी: 83 पद।

स्टाफ ऑफिसर: 5 पद।


एफएसएल (फॉरेंसिक लैब) में बहाली:

सहायक निदेशक: 91 में से 51 पद पर बहाली जल्द होगी।

वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक: 101 पद रिक्त।

अपर निदेशक, उप निदेशक: प्रोन्नति से भरे जाएंगे।


गृह विभाग के अन्य रिक्त पद

सहायक अभियोजन निदेशक: 271 में से 256 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी।

निम्नवर्गीय लिपिक: 69 पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग को अधियाचना भेजी गई है।

जिला व अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी: 315 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे।


कारा निरीक्षणालय और अन्य विभाग

लिपिक: 180 पद।

डॉक्टर: 159 पद।

मिश्रक: 46 पद।

एएनएम: 30 पद।

प्रोबेशन ऑफिसर: 39 पद।


अग्निशमन विभाग:

फायरमैन: 250 पद।

फायरमैन चालक: 100 पद।


होमगार्ड:

सिपाही: 334 पद।

अधिनायक लिपिक: 128 पद।

अधिनायक अनुदेशक: 244 पद।

कंपनी कमांडर: 130 पद।


नियुक्तियों से रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

इन भर्तियों से न केवल गृह विभाग और पुलिस की कार्यक्षमता में सुधार होगा, बल्कि राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार ने बहाली प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है।